फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   POLICE COMMISENER B SATISH START WORKING

विस्तृत कार्ययोजना तैयार करके अपराधों पर लगाम कसेंगे : आयुक्त

Tue, 12 Mar 2024 11:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 12 Mar 2024 11:28 AM IST
विज्ञापन
POLICE COMMISENER B SATISH START WORKING
झज्जर के पहले पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन ने संभाला, अधिस्थों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
विज्ञापन

फोटो-13, 14
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। जिला में पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद सोमवार को पहले पुलिस आयुक्त के तौर पर बी. सतीश बालन ने झज्जर जिले का कार्यभार संभाल लिया। पुलिस कार्यालय पहुंचकर उन्होंने कार्यभार संभाला। वह डीसीपी कैंप कार्यालय में बैठेंगे। उन्होंने कहा कि विस्तृत कार्ययोजना तैयार करके अपराधों पर लगाम कसी जाएगी।

वर्ष 2004 बैंच के आईपीएस अधिकारी बी. सतीश बालन जिला झज्जर के साथ-साथ सोनीपत के भी पुलिस आयुक्त हैं। पूर्व में भी वे जनवरी 2017 से 26 अप्रैल 2018 तक बतौर पुलिस अधीक्षक झज्जर रहे हैं। सोमवार को पुलिस आयुक्त ने कार्यभार संभालते ही कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मचारियों के साथ व्यवस्थाओं बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस लाइन झज्जर का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई व स्वच्छता बारे जरूरी दिशा निर्देश दिए। फिलहाल आईजी बी. सतीश बालन डीसीपी कैंप कार्यालय में बैठेंगे। झज्जर पहुंचने पर नवनियुक्त पुलिस आयुक्त का पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन, पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा, सहायक पुलिस उपायुक्त शुभम सिंह व सहायक पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार, सहायक पुलिस उपायुक्त शमशेर सिंह, सहायक पुलिस उपायुक्त प्रदीप कुमार, सहायक पुलिस उपायुक्त धर्मवीर सिंह, सहायक पुलिस उपायुक्त अखिल कुमार, सहायक पुलिस उपायुक्त गुलाब सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि क्राइम को कम करने और काबू करने बारे विस्तृत कार्य योजना बनाई जाएगी। फिरौती व अन्य बड़े मामलों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिले के अपराध को लेकर चर्चा की गई है। इसके लिए योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि नफे सिंह राठी हत्याकांड में तीन आरोपियों को अब तक पकड़ा गया है बाकी की तलाश की जारी है। दू
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed