फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Players won many medals in swimming competition

Jhajjar-Bahadurgarh News: तैराकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

Mon, 23 Sep 2024 06:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 23 Sep 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Players won many medals in swimming competition
-फोटो 52 : विजेता खिलाड़ी ट्राफी के साथ।
बहादुरगढ। एचएल सिटी स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई द्वारा आयोजित उत्तरी जोन तैराकी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 गोल्ड, 9 सिल्वर, 8 कांस्य पदक के साथ ओवर ऑल उपविजेता की ट्राफी अपने नाम की।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता पंजाब के पठानकोट शहर में 18 से 21 सितंबर तक हुई थी। इसमें अपनी बादशाहत को कायम करते हुए खिलाड़ी दक्ष फोगाट, रोहित लाठर, पूर्वी सहरावत, नितिन, जयवर्धन, मोहिनी, भाविका, शोभित गिल, दिव्यांशु, शताक्षी ने 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर में गोल्ड, सिल्वर व कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन से जहांं एक तरफ अभिभावकों को आनंद की अनुभूति हुई। वहीं दूसरी तरफ स्कूल प्रबंधन ने भी अपने होनहार खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए प्रधानाचार्य ने उपलब्धि को उनके भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण बताया। वहीं स्कूल निदेशक शैलजा जून ने कोच के मार्गदर्शन की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed