{"_id":"65a45bc3159eb0216a019ec5","slug":"pension-of-7255-elderly-people-made-through-auto-mode-of-ppp-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-7176-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पीपीपी के ऑटो मोड से बनी 7255 बुजुर्गों की पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पीपीपी के ऑटो मोड से बनी 7255 बुजुर्गों की पेंशन
Mon, 15 Jan 2024 03:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। उपायुक्त शक्ति सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में लागू किए गए परिवार पहचान पत्र के माध्यम से जिला में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के तहत 7255 वृद्धजनों की घर बैठे स्वत: सामाजिक सुरक्षा पेंशन बनी है। नागरिकों को सरल व सुगम माध्यम से सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से शुरू की गई परिवार पहचान पत्र योजना का असर अब धरातल पर नजर आने लगा है। वृद्धावस्था पेंशन व दिव्यांग पेंशन योजना को परिवार पहचान पत्र से जोड़ने के बाद अब बुजुर्गों व दिव्यांगजनों को राहत मिली है और उन्हें अब इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। समाज कल्याण विभाग द्वारा झज्जर के बुजुर्गों को प्रतिमाह 2750 रुपये प्रदान की जा रही है जोकि जनवरी 2024 की पेंशन राशि बढ़कर तीन हजार रुपये के हिसाब से वृद्धावस्था सम्मान पेंशन व दिव्यांग पेंशन के रूप में उनके खातों में भेजी जा रही है।
भारतीय वायु सेना में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
झज्जर। अग्निवीर योजना के तहत भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु प्रवेश 01 जनवरी 2025 के चयन परीक्षा के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन पंजीकरण 17 जनवरी से 6 फरवरी तक किया जाएगा, इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा 17 मार्च से आयोजित होगी। प्रवक्ता ने बताया कि पात्र उम्मीदवार पंजीकरण के लिए वेब पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 के बीच (दोनों तिथियां सम्मिलित) होना चाहिए। उम्मीदवारों से 550 रुपये प्लस जीएसटी फीस के रूप में देने होंगे।
खुले में सो रहे लोगों को रैन बसेरों में दिलवाया जा रहा आश्रय : डीसी
झज्जर। जिला में विभिन्न स्थानों पर कड़कड़ाती ठंड में खुले में सो रहे बेघर लोगों को रैन बसेरों तक पहुंचाया जा रहा है। जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन में इसके लिए विभिन्न टीमें बनाई गई हैं, जोकि खुले में सो रहे लोगों को जागरूक कर उन्हें रैन बसेरों में आश्रय दिलाने के साथ-साथ कंबल भी वितरित कर रही हैं। अधिकारियों की टीम रात के समय शहर के प्रमुख जगहों पर निरीक्षण करते हुए खुले में सो रहे लोगों को रैन बसेरों में सोने के लिए जागरूक कर रहीं हैं।