फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Olympic wrestler Deepak Punia is going to tie the knot soon.

Jhajjar-Bahadurgarh News: ओलंपियन पहलवान दीपक पूनिया जल्द बंधने जा रहे शादी के बंधन में

Wed, 01 Oct 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 01 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Olympic wrestler Deepak Punia is going to tie the knot soon.
-फोटो 55 : ओलंपियन पहलवान दीपक पूनिया और शिवानी। स्रोत सोशल मीडिया
बहादुरगढ़। छारा निवासी ओलिंपियन पहलवान दीपक पूनिया जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बहादुरगढ़ में उनकी रिंग सेरेमनी हुई। उन्होंने बहादुरगढ़ के गांव निलौठी की रहने वाली 23 वर्षीय शिवानी को शादी की रिंग पहनाई। वह फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं। उनके पिता अनूप खेतीबाड़ी करते हैं। दीपक के पिता सुभाष पूनिया के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य भी देखते हैं।
विज्ञापन

दीपक के पिता सुभाष ने बताया कि जल्द ही दोनों परिवारों की सहमति से विवाह की तारीख घोषित की जाएगी। दीपक का जन्म छारा गांव में 19 मई, 1999 को हुआ। बचपन से ही दीपक को कुश्ती का शौक रहा है। वह स्वयं स्थानीय स्तर पर पहलवान रहे हैं। दीपक को महज पांच साल की उम्र में अखाड़े में उतारा गया। इसी दौरान उन्हें गांव में केतली पहलवान के नाम से जाना गया।
विज्ञापन

केतली नाम दीपक को इसलिए मिला कि उन्होंने एक बार दूध पीते-पीते पूरी केतली ही खाली कर दी थी। बचपन के दंगल मुकाबलों से लेकर दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम तक दीपक का सफर यादगार रहा। पारंपरिक मिट्टी के अखाड़े से निकलकर जब उन्होंने मैट पर कदम रखा तो जल्दी ही खुद को अनुकूलित किया और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोक्यो ओलिंपिक 2021 में दीपक कांस्य पदक मुकाबले में मामूली अंतर से हारकर पांचवें स्थान पर रहे। यह हार उनके लिए भावनात्मक रही, क्योंकि कुछ ही महीने पहले उन्होंने अपनी मां को खो दिया था और वे पदक उन्हें समर्पित करना चाहते थे। मगर, इस हार ने उन्हें तोड़ा नहीं, बल्कि और मजबूत बनाया। एक साल बाद 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।

दीपक पूनिया वर्तमान में दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में अभ्यास कर रहे हैं और आने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटे हैं। अब निजी जीवन की नई शुरुआत के साथ खेल मैदान पर भी उनके प्रदर्शन से देशवासियों को नई उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed