{"_id":"686ec3cb655e1072c600655f","slug":"officers-should-complete-development-works-on-time-with-quality-dc-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116011-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे करें विकास कार्य : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे करें विकास कार्य : डीसी
Thu, 10 Jul 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 66 : अधिकारियों के साथ मीटिंग में जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल को बहादुरगढ़ विधानस
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने को लेकर विधायक राजेश जून ने बुधवार को जिला उपायुक्त व अधिकारियों के साथ मीटिंग की। विधायक राजेश जून ने मीटिंग में जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल को सीवरेज समस्या, सफाई व्यवस्था प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र सहित अन्य विभागों से संबंधित मौजूदा समस्याओं की विस्तार से अवगत कराया।
जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने विधायक राजेश जून की बताई गई बहादुरगढ़ विधानसभा की सभी मौजूदा समस्याओं को सुना और मीटिंग में मौजूद समस्याओं से संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
जिला उपायुक्त ने अधिकारियों ने बहादुरगढ़ में चल रहे विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराने का कार्य करने के निर्देश दिए। मीटिंग में जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने विधायक राजेश जून को आश्वस्त करते हुए कहा कि जो भी समस्याएं आपने बताई है उन सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बहादुरगढ़ विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों को भी समय पर पूरा करें और आपके द्वारा विकास कार्य के जो भी एस्टीमेट बनवाए गए हैं वह भी मंजूरी के लिए भेजे जाए। मीटिंग में नसीब कुमार एसडीएम बहादुरगढ़, अनिल रोहिल्ला कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी बहादुरगढ़, अमन मोर कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग बहादुरगढ़, ईशान सिवाच कार्यकारी अभियंता इरिगेशन बहादुरगढ़, अरुण नांदल कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद बहादुरगढ़, प्रवीण सचिव नगर परिषद बहादुरगढ़, राजेश एमई नगर परिषद बहादुरगढ़, संदीप जेई हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, तरुण साइट इंजीनियर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-फोटो 66 : अधिकारियों के साथ मीटिंग में जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल को बहादुरगढ़ विधानसभा की समस्याओं से अवगत कराते विधायक राजेश जून। विज्ञप्ति
-- -- -- -- -- -- -- -- --