फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Now the road dividers of the city will be filled with trees and plants.

Jhajjar-Bahadurgarh News: अब पेड़-पौधों से हरे भरे होंगे शहर के रोड डिवाइडर

Sat, 11 Nov 2023 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 11 Nov 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Now the road dividers of the city will be filled with trees and plants.
बहादुरगढ़। शहर के दिल्ली-रोहतक रोड पर मेट्रो पिल्लर के नीचे स्थित रोड डिवाइडर अब जल्द ही आपको हरियाली से सराबोर नजर आएंगे। संस्था मुख्य मार्ग पर बने डिवाइडर पर ग्रीन जाली लगाकर और हरे-भरे पौधे लगाकर रोड डिवाइडर का सुंदरीकरण कराया जाएगा। भगत सिंह मैत्री संस्था ने यह बीड़ा उठाया है। यह संस्था काफी समय से शहर के सुंदरीकरण में जुटी है।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष प्रदीप यादव ने विधायक राजेंद्र सिंह जून के साथ पिछले दिनों पंचकूला में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता राजीव यादव से मुलाकात की थी और शहर के सेक्टर-9 मोड़ से लेकर सांखौल गांव तक रोड डिवाइडर को ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित करने के लिए संस्था को अनुमति प्रदान करने की मांग की थी। इसी संदर्भ में बहादुरगढ़ के लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता रितेश यादव ने भगत सिंह मैत्री संस्था के नाम एक पत्र जारी करते हुए उन्हें शहर में रोड डिवाइडर को हरा भरा करके उसका सुंदरीकरण करने की अनुमति प्रदान कर दी। अब जल्द ही संस्था जनसहयोग से ग्रीन बेल्ट विकसित करके शहर को सुंदर बनाने की दिशा में एक और इजाफा करेगी।
विज्ञापन


भगत सिंह मैत्री संस्था के अध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि हमारी संस्था वर्ष 2013 से कार्यरत एक जागरूक सामाजिक संस्था है जो कि बहादुरगढ़ में सामाजिक सरोकार के मुद्दे समय-समय पर उठाती रहती है। हाल ही में भगत सिंह मैत्री संस्था ने शहर के मेट्रो पिल्लरों का सुंदरीकरण करवाकर एक अनूठी मिसाल कायम की है। अब संस्था बहादुरगढ़ शहर के अंतर्गत आने वाले मेन रोड पर बने डिवाइडर पर ग्रीन जाली लगाकर और हरे-भरे पौधे लगाकर रोड डिवाइडर का सुंदरीकरण करेगी ताकि शहर की हवा को शुद्ध किया जा सके तथा शहर की सुंदरता में भी वृद्धि की जा सके। उन्होंने कहा कि चूंकि बहादुरगढ़ एक औद्योगिक नगरी है और ऐसे में यदि बहादुरगढ़ शहर में पेड़-पौधे अधिक होंगे तो निश्चित तौर पर शहर की आबो हवा भी स्वच्छ एवं शुद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed