फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Not only the wards of the hospitals, even the oxygen lying in the gallery, the stretcher and the wheel chair were not empty

अस्पतालों के वार्ड ही नहीं गैलरी तक ऑक्सीजन लगा लेटे मरीज, स्ट्रेचर व व्हील चेयर तक नहीं खाली

Wed, 12 May 2021 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Not only the wards of the hospitals, even the oxygen lying in the gallery, the stretcher and the wheel chair were not empty
झज्जर। अस्पताल सरकारी हो या निजी, हर जगह मरीजों की भीड़ जुटी हुई है। खांसी, जुकाम व बुखार के साथ-साथ मरीजों का ऑक्सीजन लेवल डाउन आ रहा है। लेवल को मेंटेन रखने के लिए अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। अस्पताल के वार्ड ही नहीं गैलरी तक पूरी तरह से फुल हैं। मरीज अपनी जान बचाने के लिए केवल ऑक्सीजन की उपलब्धता को ही देख रहे हैं, जिससे उनके प्राण बच जाएं। हर तरफ अस्पतालों में भीड़ लगी है चाहे अस्पताल हो या झोलाछाप क्लीनिक। ग्रामीण क्षेत्र में तो झोलाछापों के यहां भी भीड़ लगी हुई है और लोग सरकारी अस्पतालों में भी जाने से बचते है।
विज्ञापन

खांसी, जुकाम व बुखार होने पर झोलाछाप से इलाज ले रहे हैं। शहर में भी यही हाल है, झोलाछाप के यहां मरीजों की लाइनें लगी हैं। वे बिना कोरोना की जांच के ही उन्हें दवाई दे रहे हैं। इस समय वे मोटी चांदी कूट रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की उन पर नजर तक नहीं है। अगर नजर होती तो उनके खिलाफ कुछ न कुछ कार्रवाई अवश्य होती। कहीं ना कहीं स्वास्थ्य विभाग और झोलाछाप के साथ-साथ इस मामले में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। जब उनकी हालत पूरी तरह से बिगड़ने लगती है तो उसके बाद अस्पतालों ने इलाज के लिए आते हैं।
विज्ञापन

शहर के सामान्य अस्पताल की गैलरी में मरीज लेटे हुए हैं। यहां पर स्ट्रेचर व व्हीलचेयर तक खाली नहीं हैं। मरीजों की सुविधा के लिए गैलरी में बेड के स्थान पर व्हीलचेयर व स्ट्रेचर खड़ी कर दी गई हैं और मरीजों को बैठने के लिए सीट भी आपातकालीन विभाग के आसपास गैलरी में लगा दी गई हैं। फिलहाल अन्य जिलों से भी मरीज ऑक्सीजन के चक्कर में झज्जर के आसपास में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जा रही है। चिकित्सक व पूरा 24 घंटे मरीजों की सेवा में जुटा हुआ है। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण जो भी सुविधा मुहैया हो पा रही हैं वह अस्पताल की तरफ से मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल प्रबंधन का पूरा प्रयास है कि यहां पर आने वाले मरीज को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। लेकिन इस समय काफी संख्या में आ रहे हैं।
- डॉ. संजय सचदेवा, एसएमओ, सामान्य अस्पताल, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed