फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   nafe sing photo viral jhajjar

नफे सिंह व इनेलो का फोटो हुआ वायरल

Tue, 26 Jul 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Tue, 26 Jul 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
nafe sing photo viral jhajjar
नफे सिंह - फोटो : bureau
 व्हाट्सएप पर वायरल हुआ एक फोटो आजकल शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह फोटो शुक्रवार 22 जुलाई को नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव स्थगित होने के बाद दिखाई देने लगा है। इस फोटो में इनेलो के जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी व पार्षदों के साथ पूर्व विधायक नफे सिंह राठी भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

नफे सिंह ने मांगा चौटाला से समर्थन
बताया जा रहा है कि यह फोटो गुड़गांव में इनेलो नेता अभय सिंह के निवास के बाहर का है। इससे माना जा रहा है कि अभय चौटाला से मुलाकात के बाद नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नफे सिंह राठी गुट का दावा मजबूत हो गया है। चर्चा है कि नफे सिंह की पुत्रवधू मोनिका राठी को परिषद अध्यक्ष बनाने के लिए पूर्व विधायक नफे सिंह राठी ने समर्थन मांगा तो अभय चौटाला ने अपने चारों पार्षदाें को जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी की उपस्थिति में नफे सिंह के हिसाब से वोट देने को कहा।
विज्ञापन

इनेलो में जा सकते हैं नफे सिंह राठी


इस प्रकरण से क्षेत्र की राजनीति में बड़ा बदलाव आने का अनुमान लगाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि परिषद अध्यक्ष तो नफे सिंह गुट से बनेगी ही। अब चंद दिनों के भीतर नफे सिंह दुबारा इनेलो ज्वाइन भी कर सकते हैं। नफे सिंह ने गत विधानसभा चुनाव में बहादुरगढ़ से पार्टी टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर इनेलो छोड़ दिया था और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नफे सिंह ने मानी बात
खुद नफे सिंह राठी ने इस बारे में कहा कि उन्होंने अपनी पुत्रवधू मोनिका राठी को नगर परिषद अध्यक्ष बनाने के लिए इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला से समर्थन मांगा था। जिस पर उन्होंने सकारात्मक रुख दिखाया। जिसके लिए वह अभय चौटाला के आभारी हैं। उनका लक्ष्य भाजपा की तिकड़म को विफल कर जनादेश के अनुरूप नगर अध्यक्ष पद पर मोनिका राठी को काबिज करवाना है। इनेलो में वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed