फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   municipal commitee

छह माह में केवल 70 प्रतिशत हुआ प्रॉपर्टी टैक्स का सर्वे

Thu, 11 Jul 2019 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
municipal commitee
प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर इस वित्त वर्ष में घाटा उठाना पड़ सकता है। इसके लिए सर्वे कंपनी याशी कंसल्टेंसी जिम्मेदार है क्योंकि प्रॉपर्टी टैक्स का कार्य नपा द्वारा छह माह बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। कंपनी द्वारा अभी तक केवल शहर की 70 प्रतिशत प्रॉपर्टी को कवर किया गया है। ऐसे में नपा हाउस टैक्स के नोेटिस देने में समय से लेट होगा, जिसके चलते नपा को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। कंपनी के कर्मचारियों ने अभी तक करीब 18 हजार प्रॉपर्टी का सर्वे किया है। इसका रिकार्ड मौके पर ही ऑनलाइन किया जा चुका है।
विज्ञापन

शहर में हैं 25 हजार प्रॉपर्टी
नपा की रिकॉर्ड के अनुसार पहले के सर्वे अनुसार करीब 20 हजार प्रॉपर्टी चिह्नित की गई थी। जिसने नपा हर साल टैक्स वसूलता है। नए सर्वे में प्रॉपर्टी बढ़कर 25 हजार होने की उम्मीद है। इसमें करीब 15 हजार रिहायशी प्रॉपर्टी, छह हजार खाली प्लॉट तथा चार हजार कमर्शियल प्रॉपर्टी हैं। खाली प्लॉट पर नपा के द्वारा सबसे कम तथा कमर्शियल पर अधिक टैक्स वसूला जाता है।
विज्ञापन

नपा ने रखा है डेढ़ करोड़ का टारेगट
वित्त वर्ष 2019-20 के लिए नपा द्वारा हाउस टैक्स वसूलने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का टारगेट रखा गया है। पिछले वित्त वर्ष में 65 लाख का टारगेट रखा गया था जबकि 75 लाख रुपये की कलेक्शन करने में नपा कामयाब रहा था। इसके लिए चलते इस बार टारगेट को दोगुना कर दिया गया है। वहीं नगर परिषद बनने की दिशा में शहर बढ़ रहा है तो इस बार टैक्स अधिक आने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने रिकॉर्ड के अनुसार नोटिस भेजने की तैयारी
नगरपालिका अधिकारियों को भी कंपनी के लेटलतीफी रवैये का आभास हो गया है। इसके चलते नपा अधिकारी पुराने रिकॉर्ड के आधार पर ही नोटिस भेजने की तैयारी करने लगा है। अगर नपा अभी नोटिस पुराने रिकॉर्ड के अनुसार भेजेगा तो भी घाटा उठाना पड़ेगा। वहीं रिकॉर्ड में इसे दुरुस्त करने में भी लंबा समय लगेगा।

कंपनी के सर्वे का कार्य करीब 70 फीसदी पूरा हो चुका है। नपा पुराने रिकॉर्ड से भी नोटिस की तैयारी कर चुका है। अगर कार्य लेट हुआ तो टैक्स के लिए पुराने तरीके से ही नोटिस जारी कर दिए जाएंगे।
नरेंद्र सैनी, नपा सचिव, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed