फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   MP Sharma flagged off special train for Khatu Shyam devotees

सांसद शर्मा ने खाटू श्याम भक्तों के लिए स्पेशल ट्रेन को किया रवाना

Sun, 13 Mar 2022 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
MP Sharma flagged off special train for Khatu Shyam devotees
झज्जर। झज्जर जिला में खाटू श्याम के भक्तों के लिए रेलवे ने 12 से 15 मार्च तक स्पेशल ट्रेन चलाई है। जींद से चलकर यह ट्रेन रोहतक-झज्जर-रेवाड़ी के रास्ते रींगस होते हुए जयपुर पहुंचेगी। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने शनिवार को झज्जर रेलवे स्टेशन से जींद-जयपुर वाया रोहतक-रिवाड़ी-रींगस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

डॉ. अरविंद शर्मा ने खाटू श्याम के लिए रवाना हुए भक्तों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि क्षेत्रवासियों की मेला के दौरान स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की जा रही थी। उन्होंने इस मांग को रेलमंत्री तक पहुंचाया। मंत्री ने मेले के दौरान ट्रेन चलाने की स्वीकृति प्रदान की। रेलवे स्टेशन पर आए खाटू श्याम के भक्तों ने मेले के दौरान सुविधा दिलाने के लिए सांसद का आभार भी जताया। सांसद ने कहा कि ट्रेन के चलने से रोहतक, झज्जर व कोसली वासियों को बड़ी सुविधा मिली है। सांसद भी रोहतक से श्याम भक्तों के साथ ट्रेन में सवार होकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि झज्जर से शाम को 4.40 पर ट्रेन पकड़कर साढ़े आठ बजे रींगस पहुंचा जा सकेगा। सुबह वापसी में यह ट्रेन 8.27 पर रींगस से चलेगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार अगले चार दिन ट्रेन 09711 जयपुर से जींद के लिए सुबह साढ़े छह बजे चलकर सुबह 8.27 पर रींगस होते हुए रेवाड़ी के रास्ते 12.45 पर झज्जर में ठहराव के उपरांत रोहतक-जींद के लिए रवाना होगी। वहीं खाटू श्याम जी तक जाने के लिए 09712 जींद-जयपुर स्पेशल ट्रेन शाम के 4.40 पर झज्जर पहुंचेगी। झज्जर से चलकर रींगस पहुंचने का समय 8.30 बजे रहेगा। इस अवसर पर बीजेपी प्रवक्ता डॉ. राकेश कुमार, पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चौहान, राज पारीक, मनीष नंबरदार, गोपाल गोयल, केशव सिंघल, प्रवीण गर्ग, सुनील रंगा, नंद सरदाना, हरि प्रकाश यादव, मास्टर कृष्ण बंसवाल, गुलशन शर्मा, नीरज भगत, अतर सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed