{"_id":"644ad14e64292039a409fec4","slug":"mother-and-son-killed-in-two-car-collision-jhjhar-news-c-17-1-135983-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दो कारों की टक्कर में मां-बेटे की मौत, तीन घायल .","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दो कारों की टक्कर में मां-बेटे की मौत, तीन घायल .
Fri, 28 Apr 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। कोसली रोड पर फतेहपुरी मोड़ के पास दो कारों की टक्कर हो गई। जिसमें एक कार में सवार महिला और उसके पांच साल के बेटे की मौत हो गई। जबकि दोनों कारों में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर झज्जर निवासी कार चालक धर्मबीर उर्फ रॉकी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले के पालड़ी पनिहारा गांव निवासी प्रदीप अपनी पत्नी ज्योति, पांच साल के पुत्र अयांश, भाई विजयपाल अपनी आल्टो कार से दिल्ली के झुलझुली में अपनी ससुराल में गया था। जब वे अपने गांव लौट जा रहे थे तो कोसली रोड पर फतेहपुरी मोड़ के पास दूसरी दिशा से आ रही आई-20 कार से उनकी कार की टक्कर हो गई। इस टक्कर में वे चारों और दूसरी कार चालक धर्मबीर घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को राहगीरों की मदद से गाड़ियों से निकालकर सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ज्योति व अयांश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और प्रदीप, विजयपाल व दूसरी कार चालक धर्मवीर को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौका मुआयना कर सामान्य अस्पताल में शवों को कब्जे में लेकर उनका पोस्टमार्टम करवाया। जहां से शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
वर्जन
पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पिता की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
- सुंदरपाल, सदर थाना प्रभारी, झज्जर।