फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Moneylender beats laborer for rs 15000 poor man commits suicide in jhajjar

Haryana Crime: 15 हजार के लिए साहूकार ने मजदूर को पीटा, धमकाया, सदमे में गरीब ने की आत्महत्या

Fri, 20 Sep 2024 06:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 20 Sep 2024 06:59 PM IST
सार

 झज्जर में गांव आजाद नगर में एक मजदूर के साथ साहूकार ने मारपीट की। इस सदमे में आकर मजदूर ने आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने साहूकार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।  

विज्ञापन
Moneylender beats laborer for rs 15000 poor man commits suicide in jhajjar
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के झज्जर में गांव आजाद नगर में ब्याज पर ली गई रकम न चुकाने पर साहूकार ने मजदूर के साथ घर में आकर मारपीट की। साहूगार ने उसे धमकाया भी। मारपीट से सदमे में आए मजदूर सुंदर (38) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसका पता परिवार को सुबह लगा और घटना की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल झज्जर पहुंचाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक सुंदर की पत्नी की शिकायत पर साहूकार अजीत के खिलाफ एससी, एसटी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




मृतक के भाई सुनील ने बताया कि उसके भाई सुंदर ने छुछकवास गांव निवासी अजीत से दो महीने पहले 15 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। साहूकार ने यह राशि दो महीनों में 25 हजार कर दी। समय पर पैसे न चुकाने पर साहूकार अजीत ने वीरवार को घर आकर सुंदर के साथ मारपीट की और धमकी दी कि शुक्रवार सुबह तक रकम नहीं दी तो वह दोबारा घर पर आएगा। साहूकार की मारपीट से उसका भाई सदमे में आ गया और उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि साहूकार ने उसके भाई के साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर साहूकार अजीत के खिलाफ केस एससी एसटी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 
-अशोक कुमार, जांच अधिकारी, छुछकवास पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed