फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Marie sitting in car shot in broad daylight murder of youth

कार में बैठाकर मारी गोली, दिनदहाड़े युवक की हत्या

Thu, 25 Sep 2014 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़ Updated Thu, 25 Sep 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
Marie sitting in car shot in broad daylight murder of youth

शहर से कुछ दूरी पर स्थित गांव सिद्धीपुर में एक युवक की उसके ही दोस्त ने कार में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया।

मृतक के परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस ने फिलहाल एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि गांव सिद्धीपुर निवासी नवीन की बुधवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि नवीन दोपहर करीब तीन बजे अपने प्लॉट में बैठा था, तो गांव का ही राजकुमार अपने एक साथी के साथ वहां आया और नवीन को प्लॉट से बाहर बुलाकर ले गया।
विज्ञापन


राजकुमार ने नवीन को अपनी कार में बैठाया और गांव से बाहर की तरफ ले गया। आरोप है कि मंडेला की तरफ मार्ग पर बने मंदिर के पास जब पहुंचे तो राजकुमार के दोस्त ने कार रोककर पेशाब करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह नीचे उतरकर गया तो उसी दौरान ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठे नवीन पर राजकुमार ने फायर कर दिया। गोली लगने से नवीन की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद नवीन के शव को कार से नीचे फेंक कर दोनों फरार हो गए।

आरोपी ने ही दी थी परिजनों को सूचना

नवीन की मौत की सूचना उसके परिजनों को राजकुमार के दोस्त ने ही दी थी। उसने बताया कि नवीन को गोली लगी है। इस पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि नवीन खून से लथपथ निढाल पड़ा था।

उसकी सांसे भी थम चुकी थी। नवीन की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नवीन तीन भाइयों में सबसे छोटा था और दो बच्चों का पिता भी।

नवीन की हत्या के पीछे कोई प्रापर्टी विवाद है या फिर कोई अन्य कारण, इसकी जांच के लिए पुलिस ने कई पहलुओं को लेकर गहन जांच शुरू कर दी है।

थाना सदर प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई संजीव के बयान पर गांव के निवासी राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वारदात में जिस दूसरे युवक के शामिल होने का आरोप लगाया जा रहा है, उससे भी पूछताछ की जा रही है। अगर वो इस मामले में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


नहीं मिला कंट्रोल रूम का फोन
वारदात की सूचना देने के लिए नवीन के परिजनों ने जब पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर मिलाया तो फोन कहीं ओर जाकर मिला।

कई बार प्रयास करने के बाद भी हर बार फोन कहीं ओर मिल जाता। बाद में जैसे ही थाना सदर पुलिस को इसका पता चला तो थाना प्रभारी तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed