फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Loss of millions_ factory fire

फैक्टरी में आग लगने से करोड़ों का नुकसान

Fri, 29 Aug 2014 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,झज्जर बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,झज्जर बहादुरगढ़ Updated Fri, 29 Aug 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
Loss of millions_ factory fire

शहर के पुराने औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सर्जिकल सामान बनाने वाली एक फैक्टरी में बृहस्पतिवार की देर शाम आग लग गई। आग सबसे पहले गोदाम में लगी थी और यहां से फैक्ट्री परिसर तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन आग भड़कती चली गई।

विज्ञापन




ऐसे में आग पर काबू पाने के लिए रोहतक और झज्जर से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। आग बुझाने की कोशिशें देर रात तक जारी थी। आग से करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। गनीमत यह रही कि वक्त रहते सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया, जिसकी वजह से जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन




शहर में दिल्ली-रोहतक रोड स्थित पर्यटन स्थल गोरैया के पीछे स्टेरीमेड सर्जिकल प्राइवेट लिमिटेड नाम से फैक्टरी है। इस फैक्टरी में सर्जिकल सामान बनता है, जिसमें मेडिकल टेप, महंगी सिरिंज, बैंडेट और कई तरह का सामान शामिल है। फैक्टरी में तीन शिफ्टों में चौबीसों घंटे उत्पादन कार्य चलता है। बृहस्पतिवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे भी फैक्टरी में काम हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




अचानक पुराने औद्योगिक क्षेत्र की दिशा में गेट नंबर दो के पास फैक्टरी के गोदाम में आग लग गई। फैक्टरी कर्मचारियों ने बताया कि आग गोदाम में गेट की तरफ वाले कोने से शुरू हुई। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय फायर ब्रिगेड को दी।



देेखते ही देखते आग फैलने लगी। फैक्टरी सुपरवाइजरों ने अंदर काम कर रहे सभी कर्मचारियों को भवन के अंदर से बाहर निकलने और आग पर काबू पाने में मदद करने को कहा। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल रूप लेती गई।



पूरे गोदाम को आग ने अपने आगोश में ले लिया। सूचना मिलते ही एक के बाद बहादुरगढ़ फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की। मौके पर बचाव के इंतजाम देखने और बचाव कार्यों को सुचारु कराने के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।



दमकल गाड़ियों का पानी खत्म होने पर फैक्टरी परिसर में हाइड्रेंट, आग बुझाने के लिए नलकूप आदि के इंतजाम नहीं थे। फायर ब्रिगेड को पानी कई किलोमीटर दूर स्थित अपने दमकल स्टेशन से लाना पड़ा। इससे दमकल कर्मियों को आग बुझाने में दिक्कत आई। आग लगातार फैल रही थी, जिसके चलते झज्जर व रोहतक से भी दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ी।



झज्जर से जिला दमकल अधिकारी राजेंद्र सिंह दहिया खुद घटना स्थल पहुंचे। आग पर काबू पाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास जारी थे, लेकिन देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फैक्टरी के विशाल भवन की प्रत्येक खिड़की से आग की भयावह लपटें निकल रही थीं। इस हादसे से काफी मात्रा में फैक्टरी का तैयार और कच्चा माल व कई मशीनें नष्ट हो गई हैं।




फैक्टरी प्रबंधन की ओर से तो इस मामले में कोई भी बोलने को तैयार नहीं  हुआ, लेकिन दमकल अधिकारी दहिया के मुताबिक इस हादसे में करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया। बता दें कि करीब दो साल पहले भी इस फैक्टरी में आग लगने से करोड़ों रुपयों का नुकसान हो गया था।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed