फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   lord Ma Bheemeswri devi jhajhar, jhajhar/Bahadurgarh

अष्टमी पर भक्तों ने पूजा अर्चना कर मांगी मन्नतें

Wed, 13 Jul 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़ Updated Wed, 13 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
lord Ma Bheemeswri devi jhajhar, jhajhar/Bahadurgarh
ma beemeswari devi - फोटो : Bureau

 माता भीमेश्वरी मंदिर में मंगलवार को अष्टमी के दिन भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर के दरबार में नवरात्र के अलावा हर माह मां अष्टमी के दिन पूजा अर्चना के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। दरबार में सुबह 4 बजे से ही कतार लगनी आरंभ हो गई थी। सुबह साढ़े चार बजे मां को अंदर वाले दरबार से बाहर वाले भवन में लाया गया। जहां पुजारी ने मंत्रोच्चारण के बाद मंगला आरती करके मां के दर्शन भक्तों के लिए खोल दिए। मंदिर के पुजारी पुरषोतम वशिष्ठ का कहना है कि हर माह अष्टमी के दिन मां के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस दौरान भक्त मंदिर में पीपल के पेड़ पर धागा बांधकर मन्नत मांगते हैं। वहीं मंदिर में भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा कड़े इंतजाम किए गए थे। सुबह 4 बजे से ही पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया था। चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि अष्टमी के दिन हरियाणा, राजस्थान, पंजाब समेत कई राज्यों से श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेकने लिए पहुंचते है। भक्तों को अच्छा वातावरण मिल सके इसके लिए पुलिस के जवानों की सादी वर्दी मे ड्यूटी लगाई जाती है।

विज्ञापन


पुलिस ने सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम
हर माह की अष्टमी को माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए अब की बार पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस के द्वारा की गई सुरक्षा को लेकर मंदिर ट्रस्ट ने पुलिस विभाग का आभार वक्त किया।
विज्ञापन


भक्तों में भंडारे लगाने की लगी होड़

मां के दरबार में भक्तों की आस्था भी देखते ही बनती है। अष्टमी के दिन दर्जनों भंडारे लगाए गए। जहां बाहर से आने वाले भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मां भीमेश्वरी ट्रस्ट द्वारा मां के भक्तों के लिए लस्सी की छबील लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed