{"_id":"651c70c56be8bbab0f0e5f03","slug":"light-earthquake-felt-in-jhajjar-jhjhar-news-c-17-1-roh1009-261747-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके
Wed, 04 Oct 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। जिले में मंगलवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिले में दोपहर बाद 2 बजकर 51 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। ये झटके हल्के से मध्यम तीव्रता के थे। जिन लोगों को झटकों का पता लगा, उनमे अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। वही अधिकतर लोगों को झटके महसूस नहीं हुए। भूकंप का केंद्र नेपाल में था। भूगोलवेता और नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय नारनौल डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। सोमवार रात्रि 11.26 बजे को रोहतक के पास 2.6 तीव्रता वाला और मंगलवार सुबह 11.06 बजे सोनीपत के पास और उसके बाद नेपाल में दोपहर बाद 2.25 बजे 4.6 तीव्रता वाला और उसके बाद नेपाल में ही एक 6.2 तीव्रता वाला भूकंप आया। हालांकि अधिकतर लोगों को भूकंप के बारे में पता नहीं चल सका।
भूकंप आने का क्या है कारण?
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तराखंड के देहरादून से लेकर हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले तक जमीन के नीचे एक फॉल्ट लाइन है। इसमें अनगिनत दरारें होने की वजह से इसमें गतिविधियां चल रही हैं। इसमें जब प्लेट मूवमेंट होती है तो इसके आपस में टकराने से कंपन पैदा होता है। इससे भूकंप के झटके महसूस होते है। हालांकि यह एक भौतिक प्रकिया है जो लगातार होती रहती हैं।