{"_id":"5f6b99d28ebc3edeca239e85","slug":"last-day-today-for-online-admission-in-first-year-graduation-in-colleges-bahadurgarh-news-rtk5750141185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में ऑनलाइन एडमिशन के लिए आज आखिरी दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में ऑनलाइन एडमिशन के लिए आज आखिरी दिन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के कालेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया वीरवार को खत्म हो जाएगी। अगर कोई विद्यार्थी अब तक आवेदन करने से चूक गया है तो वह वीरवार रात 12 बजे तक उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपना आवेदन कर सकता है। आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद आवेदनों के सत्यापन का काम 30 सितंबर तक चलेगा। विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन का स्टेटस चेक करते रहें। अगर उनके आवेदन में कोई आपत्ति लगी है तो 48 घंटे के अंदर उसे दूर कर दें, अन्यथा उसका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। इसके बाद एक अक्टूबर को पहली और आठ अक्टूबर को दूसरी मेरिट लिस्ट लगेगी। दाखिले होने के बाद 13 अक्टूबर से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इस बार बीए की ओर विद्यार्थियों का ज्यादा रुझान है। राजकीय कॉलेज के नोडल अफसर कमल ने बताया कि वीरवार को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अंतिम दिन है। विद्यार्थी विभाग के पोर्टल पर अपना आवेदन कर सकते हैं।
यह है दाखिला प्रक्रिया का आगामी शेडयूल
- 24 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे
- 25 से 30 सितंबर तक होगी कागजात सत्यापन और पहली मेरिट लिस्ट की तैयारी
- 1 अक्टूबर को लगेगी पहली मेरिट लिस्ट
- 1 से 5 अक्टूबर तक पहली मेरिट लिस्ट वाले विद्यार्थी भर सकेंगे फीस
- 8 अक्टूबर को दूसरी मेरिट लिस्ट
- 8 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक दूसरी मेरिट लिस्ट वाले विद्यार्थी भर सकेंगे फीस
- 13 अक्टूबर को शिक्षण कार्य शुरू
बहादुरगढ़ के कालेजों में कोर्स वाइज सीटों और आवेदनों का ब्योरा
राजकीय कॉलेज
कोर्स सीट आवेदन
बीए 320 866
बीए शाम 360 185
बीएससी नॉन मेडिकल 120 145
बीएससी मेडिकल 60 66
बीकॉम पास 120 119
बीकॉम ऑनर्स 60 43
बीसीए 60 102
बीबीए 40 62
राजकीय महिला कालेज में आवेदनों का ब्योरा
कोर्स आवेदन
बीए 333
बीकॉम 73
बीएससी मेडिकल 67
बीएससी नॉन मेडिकल 58
विज्ञापन
यह है दाखिला प्रक्रिया का आगामी शेडयूल
- 24 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे
- 25 से 30 सितंबर तक होगी कागजात सत्यापन और पहली मेरिट लिस्ट की तैयारी
- 1 अक्टूबर को लगेगी पहली मेरिट लिस्ट
- 1 से 5 अक्टूबर तक पहली मेरिट लिस्ट वाले विद्यार्थी भर सकेंगे फीस
- 8 अक्टूबर को दूसरी मेरिट लिस्ट
- 8 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक दूसरी मेरिट लिस्ट वाले विद्यार्थी भर सकेंगे फीस
- 13 अक्टूबर को शिक्षण कार्य शुरू
बहादुरगढ़ के कालेजों में कोर्स वाइज सीटों और आवेदनों का ब्योरा
राजकीय कॉलेज
कोर्स सीट आवेदन
बीए 320 866
बीए शाम 360 185
बीएससी नॉन मेडिकल 120 145
बीएससी मेडिकल 60 66
बीकॉम पास 120 119
बीकॉम ऑनर्स 60 43
बीसीए 60 102
बीबीए 40 62
राजकीय महिला कालेज में आवेदनों का ब्योरा
कोर्स आवेदन
बीए 333
बीकॉम 73
बीएससी मेडिकल 67
बीएससी नॉन मेडिकल 58