फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Khushi Ahlawat won gold in the final of the Asian Boxing Championship

Jhajjar-Bahadurgarh News: एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में खुशी अहलावत ने जीता गोल्ड

Wed, 30 Apr 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 30 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Khushi Ahlawat won gold in the final of the Asian Boxing Championship
फोटो 70: जॉर्डन में हुई बॉक्सर प्रतियोगिता में झज्जर जिले की बेटी खुशी ने पाया गोल्ड मेडल। कोच
बहादुरगढ़। जॉर्डन में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले की बेटी खुशी अहलावत छाई रही। खुशी ने अपने भार वर्ग में फाइनल में गोल्ड मेडल जीतकर नए केवल जिले का बल्कि देश का नाम रोशन किया है। परिजनों और खेल प्रेमियों के अलावा कोच ने खुशी के इस प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है। खुशी ने यह उपलब्धि अंडर 15 वर्ग के 35 किलोग्राम भर वर्ग में हासिल की है। खुशी बहादुरगढ़ में स्थित अहलावत बॉक्सिंग क्लब में अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन

खुशी के कोच संदीप अहलावत ने बताया कि बेटी खुशी अहलावत मूलतः गांव बहराना की रहने वाली हैं। खुशी ने अंडर 15 वेट कैटिगरी में 35 किलोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। खुशी ने फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की बॉक्सर को पराजित कर यह खिताब अपने नाम किया है। उसकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कोच संदीप अहलावत ने बताया कि खुशी ने सेमीफाइनल मुकाबले में यूक्रेन की बॉक्सर को हराया था। इससे पहले भी वह कई पदक जीत चुकी हैं। खुशी ने अभी आठवीं कक्षा की परीक्षा दी है। बहादुरगढ़ लौटने पर खुशी का भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed