फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: Woman dies during delivery in private hospital

Jhajjar: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने हंगामा कर लगाया जाम

Fri, 01 Dec 2023 08:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 01 Dec 2023 08:39 PM IST
सार

डॉक्टर व स्टॉफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। एसडीएम बेरी व डीएसपी मौके पर पहुंचे हैं। स्टाफ से हाथापाई की भी खबरें हैं। 

विज्ञापन
Jhajjar: Woman dies during delivery in private hospital
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

झज्जर में शहर के धौड़ चौक स्थित आशा किरण अस्पताल में वीरवार शाम को डिलीवरी के दौरान महिला की मौत हो गई जबकि बच्चा सुरक्षित है। उसे निकु वार्ड में रखा गया है। महिला की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान परिजनों और स्टॉफ के बीच हाथापाई भी हुई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

 

इस मामले में परिजनों ने धौड़ चौक पर सड़क के बीच बैठकर जाम लगा दिया। इसके चलते चारों तरफ जाने वाले मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद एसडीएम बेरी रवींद्र और डीएसपी शमशेर सिंह मौके पर पहुंच गए और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने। परिजनों का कहना था कि जब तक डॉक्टर को मौके पर नहीं लाया जाएगा, तब तक जाम नहीं खोला जाएगा। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने जाम लगाया हुआ था।


पहले सरकारी, फिर निजी अस्पताल में कराई गई भर्ती
रहणिया कालोनी निवासी पिंकी गर्भवती थी। उसे वीरवार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे रेफर कर दिया गया था। उसके बाद परिजन उसे धौड़ चौक स्थित आशा किरण अस्पताल में ले आए। परिजनों का आरोप है कि उनको स्टाफ वालों ने बहलाकर रखा और किसी बात की जानकारी नहीं दी। वीरवार शाम को बोला कि पिंकी की तबीयत ज्यादा खराब है और अब तो उसे रोहतक भी नहीं ले जाया जा सकता। इसके कुछ देर बाद आकर बोला कि पिंकी की मौत हो गई है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed