फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, news, bijli nigam, jhajjar

अव्यवस्था का शिकार है बिजली निगम का मंडल ऑफिस

Fri, 21 Oct 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Fri, 21 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
jhajjar, news, bijli nigam, jhajjar
electrician
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम का मंडल कार्यालय अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ रहा है। यहां सुविधाओं का टोटा न केवल स्टाफ बल्कि बिलों को भरने व दूसरे अन्य काम के लिए आने वाले लोगों को खूब अखर रहा है। बिल भरने के काउंटर भी एक-एक होने के चलते उपभोक्ताओं को घंटों तक लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी तो सीनियर सिटीजन व उन उपभोक्ताओं को होती है तो जो या तो बीमारी के कारण कई देर तक लाइन में नहीं खड़े हो पाते। उनके बैठने के लिए बेंच तक वहां उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से बिजली निगम के सभी कार्यालय एक ही छत के नीचे बड़ी बिल्डिंग में चल रहे हैं। तीन मंजिला बिल्डिंग होने व सीढ़ियों में भी फिसलन युक्त पत्थर लगाने से बड़े-बुजुर्गों को काम-काज के लिए एक-दूसरे कार्यालय में जाने के लिए परेशानी होती है। कहने को यहां पर दो लिफ्ट की व्यवस्था निगम की ओर से की हुई है, लेकिन अक्सर ये कम ही काम करती रहती है। जिसके कारण मन मसोसते हुए महिलाओं, बुजुर्गों व युवाओं को कई-कई फुट तक सीढ़ियों के सहारे ही चढ़ना पड़ता है। लेकिन उसके बाद भी उनके बैठने के लिए कोई उचित व्यवस्था तक नहीं रहती। सबसे ज्यादा परेशानी तो बिल काउंटर वाली जगह पर देखने को मिलती है। काउंटर खुलने से पहले ही लोग जल्दी नंबर आने के चक्कर में लाइनों में लग जाते हैं। घंटों तक खड़ा रहने के बाद भी उनका नंबर न आने के कारण थक हारकर फर्श पर नीचे बैठने के लिए मजबूर होते हैं या फिर कहीं किसी जानकार को अपने नंबर के बारे में बताकर दूसरी जगह बैठने की तलाशते हैं। बिल भरने के लिए आए रामकंवार, ईश्वर, राज सिंह, प्रेम, बीरमति, कृष्णा व मूर्ति का कहना है कि निगम की ओर से जहां पर बिल भरे जाते हैं वहां काफी जगह खाली रहती है। ऐसे में यहां पर लोगों के बैठने के लिए बैंच की व्यवस्था जरूर की जानी चाहिए ताकि कोई हारी-बीमारी वाला व्यक्ति या फिर सीनियर सिटीजन वहां बैठकर कुछ देर तक सुस्ता सके। 
विज्ञापन


बढ़ने चाहिए काउंटर
मंडल परिसर में दो अलग-अलग जगह पर बिलों को भरने के लिए दो काउंटर बनाए हुए हैं। अक्सर उपभोक्ताओं की भीड़ यहां पर बिलों की अदायगी के लिए लगी रहती है। लेकिन ये काउंटर कई बार कम पड़ जाते हैं। ऐसी सूरत में लोगों के घंटों तक बिल को भरने के लिए लाइनों में लगने के कारण उनका काम धंधा प्रभावित हो जाता है। ऐसे में अब उपभोक्ताओं ने यहां पर तीन-तीन काउंटर दोनों डिवीजनों में बनाए जाने की मांग निगम के अधिकारियों से की है ताकि बिलों का भरने में दिक्कतें न झेलनी पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed