फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, mansoon, jhajjar news

खूब गरजे, लेकिन बरसे नहीं

Fri, 10 Jun 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Fri, 10 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
jhajjar, mansoon, jhajjar news
मौसम - फोटो : bureau
बृहस्पतिवार को मौसम पल-पल बदलता रहा। कभी तेज धूप तो कभी आंधी ने परेशान किया। बादल खूब गरजे, लेकिन बरसे नहीं। दोपहर बाद तापमान में गिरावट आई तो लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

 जून महीने की शुरुआत जरूरी भीषण गर्मी से हुई थी, लेकिन बीच-बीच में आ रहा मौसम में बदलाव गर्मी से थोड़ी राहत दे रहा है। बीते दो दिन गर्मी झेलने के बाद बृहस्पतिवार को मौसम में फिर बदलाव आया। बृहस्पतिवार को सुबह आसमान में घने बादल छाए हुए थे। 9 बजे के बाद फिर से मौसम सामान्य हुआ और तेज धूप निकल आई। दोपहर तक तेज धूप ने लोगों को खूब परेशान किया। दोपहर 3 बजे के करीब मौसम फिर बदला। तेज आंधी के साथ आसमान में बादल घिर आए। इसके बाद शाम तक ठंडी हवा चलती रही। तापमान में गिरावट आ गई। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।
विज्ञापन


बादल गरजे, लेकिन नहीं बरसे
ठंडी हवा भी चली और बादल भी खूब गरजे, लेकिन बरसे नहीं। आसमान में घने बादल छाए आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बरसात की उम्मीद बंधी, लेकिन उम्मीदें पूरी नहीं हो सकीं। तेज आंधी बादलों को उड़ा ले गए। किसान सुनील के मुताबिक, इन दिनों पशु चारे की कमी खल रही है। तापमान बढ़ने के कारण पशु भी दूध कम दे रहे हैं। यदि बरसात होती है तो बेहद लाभ होगा। इधर, मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी कुछ दिन में मौसम परिवर्तन देखने को मिलेगा। तापमान में 40 के आस-पास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed