फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, cctv, jhajjar news

धार्मिक संस्थान व गर्ल्स विद्यालय रहेंगे कैमरों की जद में

Fri, 10 Jun 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Fri, 10 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
jhajjar, cctv, jhajjar news
कैमरे - फोटो : bureau
धर्मनगरी बेरी के लोगों के लिए खास खबर है। अभी तक बेरी नगरी की सुरक्षा के लिए चिह्नित रहने वाले लोगों की सुरक्षा अब सीसीटीवी कैमरे करेंगे। इसके मद्देनजर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने कैमरे लगवाने के स्थान चिह्नित कर इसकी सूची नगरपालिका को सौंप दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि चिह्नित स्थानों की मिली लिस्ट के आधार पर अब जल्द ही ऐस्टीमेट बनाया जाएगा और इसकी अनुमति मिलते ही कैमरे लगाने का काम आरंभ कर दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि बेरी के हर्बल पार्क व लाला रामस्वरूप पार्क दोनों में ही सुरक्षा के लिए पुलिस के जवानों को शाम के समय निगरानी करनी पड़ती है। वहीं, बेरी के कन्या विद्यालय में भी रोजाना एक पुलिस कर्मचारी सुरक्षा हेतु तैनात रहता है। अब इन स्थानों पर कैमरे लगाने से पार्क में आने वाले लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, पुलिस विभाग की ड्यूटी भी कम हो सकेगी।
विज्ञापन

पालिका के एमई सुमित ने बताया कि पुलिस विभाग के अधिकारियों की तरफ से बेरी कस्बे में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए लिस्ट दी गई है और उसी के आधार पर जल्द ही पालिका की तरफ ऐस्टीमेट बनाया जाएगा और फिर धर्मनगरी की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक व अन्य कई स्थानों पर कैमरे लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलपीआर कैमरों से रहेगी वाहनों की नंबर प्लेट पर नजर
पालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि निर्भय कादियान ने बताया कि कस्बे मेें असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखने के लिए एलपीआर कैमरे लगेंगे, जिसके द्वारा वाहनों की नंबर प्लेट आसानी से पढ़ी जा सकती है। उन्होंने बताया कि बेरी में मुख्य स्थानों पर लगभग 40 कैमरे लगाए जाने की योजना है। जिसमें एक महीने की रिकॉर्डिंग का बैकअप भी होगा।


चेारी और असामाजिक तत्वों पर लगेगी रोक
पालिका पार्षद विजय कौशिक ने बताया माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ी कई बार शीशे तोड़कर असामाजिक तत्व सामान निकाले ले जाते थे। कुछ महीनों पहले बेरी के बस स्टैंड के पास एक दिनदहाड़े चोरों ने गाड़ी को चुरा लिया था। अगर सीसीटीवी कैमरे होते तो चोरों की तस्वीर कैमरे में कैद हो जाती और चोर पुलिस की गिरफ्त में जल्द ही आ जाते और अब जैसे ही मुख्य स्थानों पर कैमरे लग जाएंगे तो असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जाएगी।

इन स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
बेरी थाना, बीडीपीओ कार्यालय,भागलपुरी चौक, अनाज मंडी बेरी, लघु सचिवालय झज्जर रोड
शिव चौक, पुराना डाकघर, दही वाला चौक, सर्राफा मार्केट, राजकीय कन्या विद्यालय, बस स्टैंड, दुजाना चौक, हर्बल पार्क।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed