फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: Bar association elections Deepak won by 276 votes in Jhajjar, Satyawan won second time in Bahadurgarh

Jhajjar: बार एसोसिएशन चुनाव; झज्जर में दीपक 276 वोट से जीते, बहादुरगढ़ में दूसरी बार प्रधान बने सत्यवान

Fri, 15 Dec 2023 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 15 Dec 2023 10:16 PM IST
सार

जिला बार एसोसिएशन चुनाव में तीनों प्रत्याशी पहली बार चुनाव में खड़े हुए और तीनों जीते हैं। दीपक गोयल प्रधान निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कृष्ण कादियान को 276 मतों से हराया।

विज्ञापन
Jhajjar: Bar association elections Deepak won by 276 votes in Jhajjar, Satyawan won second time in Bahadurgarh
प्रधान पद के पद पर चुनाव जीतने पर माला पहनकर सम्मानित करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के झज्जर में बार एसोसिएशन चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया। इस दौरान दीपक गोयल प्रधान निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कृष्ण कादियान को 276 मतों से हराया। वहीं, उपप्रधान पद पर हरदीप सिंह दलाल विजयी हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी उमेश जून को 130 हराया। इसी प्रकार से सचिव पद पर यशवीर छिकारा ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी ऋषि अहलावत को 129 मतों से पराजित किया। इस चुनाव में उपप्रधान पद पर केवल एक महिला उम्मीदवार मैदान में थी, लेकिन वह भी नहीं जीत सकी।
विज्ञापन


 झज्जर जिला बार एसोसिएशन चुनाव में उपप्रधान के पद पर विजय होने पर मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाते हुए अधिवक्ता 
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान, उपप्रधान और सचिव पद के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी। कुल 1021 वोट डाले जाने थे। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। 1021 में से 902 वोट पडे़ यानी 88.34 प्रतिशत वोट डाले गए। इसके अलावा प्रधान व उपप्रधान के वोटिंग में 8 और सचिव की वोटिंग में कुल 9 वोट कैंसिल हुए।
विज्ञापन


चुनाव में दीपक गोयल को कुल 479 वोट मिले, जिसमें बूथ नंबर-एक पर 244 और बूथ नंबर-2 पर 235 वोट मिले। इसी प्रकार दूसरे नंबर पर रहे कृष्ण कादियान को कुल 203 वोट मिले। इसमें बूथ नंबर-पर 111 और बूथ नंबर-2 पर 92 वोट मिले। तीसरे नंबर पर यशपाल सैनी रहे, जिनको कुल 143 वोट मिले। इसमें बूथ नंबर-एक पर 67 और बूथ नंबर-दो पर 76 वोट मिले। चौथे नंबर पर वरुण ग्रेवाल रहे। इनको कुल 69 वोट मिले। इसमें बूथ नंबर-एक पर 32 और बूथ नंबर-दो पर 37 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार उपप्रधान पद पर विजयी हुई हरदीप सिंह दलाल को कुल 359 वोट मिले। इसमें बूथ नंबर-एक पर 178 और बूथ नंबर-दो पर 181 मत मिले। दूसरे नंबर पर रहे उमेश जून को 229 वोट मिले। इसमें बूथ नंबर-एक पर 120 और बूथ नंबर-2 पर 109 वोट मिले। तीसरे नंबर पर मीना कादियान रही।

उनको 154 वोट मिले। इसमें बूथ नंबर-एक पर 79 और बूथ नंबर-दो पर 75 वोट मिले। चौथे स्थान पर मुनेश कुमार यादव रहे। इनको कुल 152 वोट मिले। इसमें बूथ नंबर-एक पर 77 और बूथ नंबर-2 पर 75 वोट मिले।

सचिव पद पर यशवीर छिकारा विजयी हुए। उनको कुल 422 वोट मिले। इसमें बूथ नंबर-एक पर 223 और बूथ नंबर-2 पर 199 वोट मिले। दूसरे नंबर पर ऋषि अहलावत रहे, जिनको कुल 293 वोट मिले। इनको बूथ नंबर-एक पर 149 और बूथ नंबर-दो पर 144 वोट मिले। तीसरे नंबर पर संदीप सोलंकी रहे।

इनको कुल 179 वोट मिले। इसमें बूथ नंबर-एक पर 82 और बूथ नंबर-दो पर 97 वोट हासिल हुए। जैसे-जैसे परिणाम घोषित हुए तो विजेताओं को उनके समर्थक अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। प्रधान दीपक गोयल ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता के रूप बार की जरूरतें उनको पूरा करना तथा वकीलों की समस्याओं को दूर करना रहेगा।

सभी को साथ लेकर चलेंगे उपप्रधान हरदीप सिंह दलाल ने कहा कि वह सभी साथियों का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने उनको विजयी बनाने का काम किया। बार के सदस्यों की समस्याओं को उठाने का काम किया जाएगा। सचिव यशवीर छिकारा ने कहा कि सभी भाइयों का साथ देंगे। बडे़-छोटे वकीलों का साथ देंगे। उनकी समस्याओं को उठाने का काम करेंगे।

Jhajjar: Bar association elections Deepak won by 276 votes in Jhajjar, Satyawan won second time in Bahadurgarh
विजेताओं का सम्मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बार एसोसिएशन के दूसरी बार प्रधान बने सत्यवान राठी
बहादुरगढ़ में पूर्व प्रधान बिजेंद्र राठी के पुत्र सत्यवान राठी बार एसोसिएशन बहादुरगढ़ के लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए। जबकि राजदीप छिल्लर को सचिव चुना गया। प्रधान पद के लिए सत्यवान राठी के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार विक्रम छिल्लर ने भी इस चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें 303 मत मिले। जबकि विजेता उम्मीदवार सत्यवान राठी ने 365 वोट प्राप्त किए। तीसरे उम्मीदवार जितेंद्र सिंह केवल चार वोट ही प्राप्त कर पाए।

वकील संदीप कौशिक बार एसोसिएशन बहादुरगढ़ के उपाध्यक्ष चुने गए। संदीप को 275 मत मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी धर्मबीर सिंह को 206 वोट मिले। जबकि तीसरे उम्मीदवार राकेश चंद्र 193 वोट हासिल करने में सफल हुए। सचिव पद के लिए राजदीप छिल्लर चुने गए। उन्होंने 383 वोट हासिल की। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी मनोज कुमार राठी को 289 वोट मिले।

संयुक्त सचिव पद के लिए सौरभ शर्मा 355 वोट प्राप्त करके प्रथम स्थान पर रहे। जबकि आशू शर्मा को 313 वोट मिले। लाइब्रेरियन एवं कोषाध्यक्ष के चुनाव में रणजीत राठी 361 वोट मत प्राप्त करके विजयी रहे। पारस प्रताप सिंह को 181 और प्रदीप कुमार दलाल को 124 वोट मिले।

इस पद के लिए 8 वोट रद्द हुए और अध्यक्ष व सचिव पद के लिए दो-दो वोट रद्द कर दिए गए। निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह लोहचब ने बताया कि सुबह साढ़े 8 बजे मतदान शुरू हो गया था। शाम 4 बजे तक वोट डाले गए। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 715 वोट थे। जिसमें से 674 वकीलों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही विजेता उम्मीदवारों ने खुशी का इजहार किया। विजेताओं को फूल मालाएं पहनाई गई। ढोल की थाप पर विजेता पक्ष के वकील जमकर नाचे। बता दें कि प्रधान चुने गए सत्यवान राठी के पिता बिजेंद्र राठी एसोसिएशन के 14 बार प्रधान रह चुके हैं। बिजेंद्र राठी या उनके पुत्र को इस चुनाव में हराना बेहद मुश्किल रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed