फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar bahadurgarh news,Book exhibition focused on freedom movement started in district library

जिला पुस्तकालय में आजादी के आंदोलन पर केंद्रित पुस्तक प्रदर्शनी शुरू

Tue, 10 Aug 2021 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
jhajjar bahadurgarh news,Book exhibition focused on freedom movement started in district library
शहर के आंबेडकर चौक स्थित बाबू बालमुकुंद गुप्त जिला पुस्तकालय में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता आंदोलन पर केंद्रित पुस्तक प्रदर्शनी सोमवार को शुरू हुई। यह प्रदर्शनी 15 अगस्त तक चलेगी। इसमें आजादी के आंदोलन पर केंद्रित लगभग 100 पुस्तकें प्रदर्शित की जा रही हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्घाटन राजकीय महाविद्यालय झज्जर की प्राचार्य दीपा कुमारी ने किया और इसका आयोजन जिला पुस्तकालयाध्यक्ष राजेश कुमार ने किया। प्राचार्य दीपा कुमारी ने कहा कि आजादी के आंदोलन का इतिहास जानना बहुत जरूरी है और इस बारे में बहुत अच्छा साहित्य लिखा गया है। किताबों के जरिए आजादी के आंदोलन के बारे में आम जनता को जानकारी देने में पुस्तकालयों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन

पुस्तकालयाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बाबू बालमुकुंद गुप्त जिला पुस्तकालय की स्थापना वर्ष 2007 में हुई थी। यहां विभिन्न विषयों की 18825 पुस्तकें उपलब्ध हैं। जिला पुस्तकालय पुस्तकों के प्रचार प्रसार के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इसके 255 सदस्य हैं और लगभग 80 पाठक प्रतिदिन आते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. धनपत ग्रेवाल, डॉ. अमित भारद्वाज, रेस्टोरर अरविंद, लिपिक अनुराधा और सुख सहायक अनिता और सुरेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed