{"_id":"60ca44c58ebc3e78e6104fc1","slug":"jhajjar-again-topper-in-the-state-in-e-office-system-jhjhar-news-rtk61329819","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-ऑफिस प्रणाली में झज्जर रहा प्रदेश में फिर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-ऑफिस प्रणाली में झज्जर रहा प्रदेश में फिर अव्वल
विज्ञापन
झज्जर। जिला डिजिटल प्लेटफार्म पर आमजन को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य के तहत प्रभावी रूप से अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। कोरोना महामारी से बचाव करते हुए जिला प्रशासन ने जहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की है वहीं ई-ऑफिस सिस्टम के माध्यम से कार्य करने में भी झज्जर अग्रणी रहा है। हाल ही में घोषित ई-आफिस सिस्टम के तहत 7 से 12 जून के स्कोर बोर्ड में 8.9 स्कोर के साथ जिला फिर से लगातार 12 सप्ताह से नंबर वन बना हुआ है। ई-आफिस में हरियाणा में सबसे अधिक 8.9 जिला स्कोर बोर्ड लेकर झज्जर ने पेपरलैस बनते हुए डिजिटल स्वरूप में फाइल मूव की हैं।
ई-आफिस सिस्टम की नोडल अधिकारी एवं नगराधीश शिवजीत भारती ने उपायुक्त कार्यालय से संबंधित फाइल डिजिटल प्लेटफार्म पर ई-आफिस के माध्यम से ही मूव करवाई। साथ ही अन्य विभागों में भी फाइल मूवमेंट पेपरलैस होकर ई-आफिस सिस्टम से ही चला। नगराधीश ने बताया कि जिला प्रशासन की संयुक्त सहभागिता के साथ लगातार सप्ताह दर सप्ताह फिर से जिला ई-आफिस प्रणाली में बेहतर कार्य करने पर प्रदेश में अव्वल है। नगराधीश ने बताया कि डीसी श्याम लाल पूनिया के नेतृत्व में झज्जर जिला प्रशासन की सभी फाइलें अब ई-आफिस से मूव हो रही हैं। कोरोना काल में जरूरतमंद को धरातल पर मदद करने के साथ ही सरकारी कार्य निर्बाध रूप से जारी रहे इसके लिए ई-आफिस सिस्टम से कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है।
ई-आफिस सिस्टम में 12 सप्ताह से प्रदेश में अग्रणी चल रहे जिला प्रशासन की कार्यशैली निश्चित तौर पर जनहित में उपयोगी है। जिले के सभी विभाग पूरी सक्रियता से ई-ऑफिस सिस्टम से फाइल मूव करवा रहे हैं। सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन व जनसेवा की भावना के साथ सभी विभागाध्यक्ष महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को पूरी संजीदगी के साथ कार्य करते हुए आमजन को जल्द व पारदर्शी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
- श्याम लाल पूनिया, डीसी, झज्जर।