फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   International Dance Day: Two to three dance academies opened in the city

अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस : मानसिक तनाव से उबरने के लिए संगीत बना सहारा

Wed, 29 Apr 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 29 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
International Dance Day: Two to three dance academies opened in the city
-फोटो 88 : डांस अकादमी में डांस करती महिलाएं। स्रोत अकादमी - फोटो : 1
बहादुरगढ़। तेजी से बदलती जीवनशैली और बढ़ते कामकाज के दबाव के बीच मेट्रो सिटी के लोग अब मानसिक तनाव से बाहर आने के लिए नृत्य और संगीत का सहारा ले रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर शहर में बदलते ट्रेंड की साफ झलक देखने को मिल रही है। जहां पहले डांस केवल शौक या मंचीय गतिविधि तक सीमित था वहीं अब यह फिटनेस और मानसिक सुकून का माध्यम बनता जा रहा है।
विज्ञापन

29 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया जाता है। शहर में पिछले कुछ समय में दो से तीन डांस अकादमियां खुल चुकी हैं। इनमें बच्चों के साथ-साथ युवा और महिलाएं भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। खास बात यह है कि यहां केवल पारंपरिक नृत्य ही नहीं बल्कि वेस्टर्न, हिप-हॉप और फ्यूजन डांस भी सिखाया जा रहा है जिससे लोगों की रुचि और बढ़ी है।
विज्ञापन

सेक्टर-6 में स्थित ऑल स्टेप्स डांस अकादमी के संचालक मंजीत कुमार ने बताया कि नृत्य न केवल शरीर को फिट रखता है बल्कि मानसिक तनाव को भी काफी हद तक कम करता है। दिनभर की भागदौड़ और काम के दबाव के बाद लोग जब संगीत की धुन पर थिरकते हैं तो उनका मन हल्का हो जाता है। यही कारण है कि अब हर उम्र के लोग डांस क्लास की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के कई जिम में भी सुबह के समय जुंबा क्लास आयोजित की जा रही हैं। इन क्लासेस में तेज म्यूजिक के साथ एक्सरसाइज का कॉम्बिनेशन लोगों को काफी पसंद आ रहा है। खासकर महिलाएं और युवा इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जुंबा को फिटनेस के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का बेहतरीन मिश्रण माना जा रहा है।

खास बात यह है कि अब लोग घरों में भी बच्चों के साथ डांस करते हुए तनाव दूर करने का प्रयास करते हैं। लालचंद कॉलोनी निवासी राखी, राधिका व अग्रवाल कॉलोनी निवासी ईशा व पिंकी का कहना है कि बच्चों के साथ डांस करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं। कहा कि मानसिक तनाव को दूर करने के लिए अकादमी में आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed