फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Infected area is getting less, people are getting positive at brick kilns during the survey

क्षेत्र में कम आ रहे संक्रमित, सर्वे के दौरान ईंट-भट्ठों पर पॉजिटिव मिल रहे लोग

Mon, 31 May 2021 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Infected area is getting less, people are getting positive at brick kilns during the survey
झज्जर। कोरोना संक्रमण के मामले शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बेशक कम मिल रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने ईंट-भट्ठों पर सर्वे व सैंपलिंग का कार्य शुरू किया है। इससे ईंट-भट्ठों पर भी कोरोना संक्रमित मरीज मिलने लगे हैं। शनिवार को ईंट भट्ठों पर कोरोना संक्रमण के 11 मरीज मिले थे। वहीं रविवार को भी 51 में से 22 मरीज कोरोना संक्रमित ईट भट्ठों पर मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण घट रहा है, लेकिन कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। रविवार को कोरोना संक्रमण से छह लोगों की मौत विभाग की तरफ से सूची में दर्शाई गई है। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 263 पहुंच गया है। जिले में कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 96.4 प्रतिशत हो गया है। अब तक कुल 18 हजार 436 मरीज संक्रमण का शिकार हुए थे, जिनमें से 17 हजार 780 मरीज स्वास्थ्य सेवाएं लेते हुए अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

रविवार को 81 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं जबकि 51 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। 338 मरीज फिलहाल होम आइसोलेट हैं। कुल कोरोना सक्रिय केस अब जिले में 393 रह गए हैं। जबकि 55 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अब तक 202755 ने लगाए कोरोना बचाव के टीके
जिले में रविवार की शाम तक 1 लाख 63 हजार 84 ने प्रथम डोज व 39671 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली है। 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु तक के जिन युवाओं ने टीकाकरण के किए पंजीकरण करवाया हुआ है, उनको भी टीके लगाए जा रहे हैं। रविवार की शाम तक 28308 युवाओं ने कोरोना की प्रथम डोज ली है। टीकाकरण के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव मलिक ने कहा कि सरकार की ओर से निर्धारित आयु वर्ग के नागरिक टीकाकरण को लेकर काफी जागरूक हैं। वे स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। जिले में मौजूदा स्थिति में अब 338 कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं। ऐसे में ये मरीज जल्द सही तरीके से स्वास्थ्य लाभ लें। इसके लिए प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य टीम नियमित तौर पर निगरानी भी कर रही है।
- छह दिन से निरंतर घट रहा आंकड़ा
25 मई 122
26 मई 137
27 मई 84
28 मई 76
29 मई 49
30 मई 51
-----------
- तेजी से ठीक हो रहे मरीज
25 मई 164
26 मई 271
27 मई 184
28 मई 127
29 मई 111
30 मई 81
-----------
- कोरोना हेल्पलाइन
जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल सेवा के लिए कंट्रोल रूम सिविल सर्जन कार्यालय परिसर सेक्टर 6 में बनाया गया और हेल्पलाइन नंबर 01251-297193 व 297393 के अलावा 01251-297193, 01251-297393, 01251-297416, 01251-397417, 01251-297418 और 01251-297419 जारी किए गए हैं।

----------
जिले में कोरोना रोकथाम की दिशा में व्यापक सुधार नजर आ रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाते हुए आए दिन कोरोना को मात दे लोग ठीक हो रहे हैं। नए केस भी अब कम आ रहे हैं। रिकवरी रेट में बढ़ोतरी होते हुए आंकड़ा अब 96.4 फीसदी पर पहुंच गया है। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए शहरी व ग्रामीण व ईंट-भट्ठों पर स्वास्थ्य जांच टीम ने पहुंचकर सुखद स्वस्थ माहौल बनाने की दिशा में कदम उठाए हैं। साथ ही टीकाकरण प्रक्रिया पर भी प्रशासन की ओर से विशेष फोकस किया जा रहा है।
- जितेंद्र कुमार, डीसी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed