{"_id":"6965665876b652bbf3077723","slug":"in-wrestling-palak-won-a-bronze-medal-and-janvi-won-a-silver-medal-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-130495-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कुश्ती में पलक ने कांस्य और जानवी ने जीता रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कुश्ती में पलक ने कांस्य और जानवी ने जीता रजत
विज्ञापन
12jjrp02- पलक
झज्जर। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल झज्जर की छात्राओं ने राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत व एक कांस्य पदक जीता अपने नाम किया। प्रतियोगिता 10 और 11 जनवरी को नोएडा में आयोजित की गई। अंडर-14 बालिका वर्ग की 36 किलोग्राम कुश्ती स्पर्धा में पलक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग की 73 किलोग्राम कुश्ती स्पर्धा में जानवी ने रजत पदक हासिल किया। इन दोनों छात्राओं की मेहनत, लगन और अनुशासन ने यह सिद्ध कर दिया है कि डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल झज्जर की बेटियां भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज वालिया और स्टाफ ने जानवी और पलक को इस सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में और अधिक उपलब्धियों की कामना की।