फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The accused absconding after taking 45 thousand rupees from the elderly

झज्जर: बैंक कर्मचारी बता बुजुर्ग से नए नोट बदलवाने के नाम पर 45 हजार रुपये लेकर फरार

Thu, 28 Jul 2022 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2022 02:10 AM IST
सार

रोहतक रोड पर PNB से 45000 रुपये निकलवाए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
The accused absconding after taking 45 thousand rupees from the elderly
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के झज्जर में रोहतक रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से एक युवक बुजुर्ग को बैंक कर्मचारी बताकर नए नोट बदलवाने के नाम पर एक युवक 45000 लेकर फरार हो गया। मामले की जानकारी शहर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की टीम में सीसीटीवी के आधार पर युवक की पहचान करने में जुटी है। देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार सिलानी गेट निवासी हजारीलाल रोहतक रोड पर स्थित पीएनबी में अपने खाते से राशि निकलवाने के लिए आया था। जब उसने अपने खाते से 45000 रुपये निकलवा लिए और वह काउंटर पर पासबुक बनवाने के लिए पहुंचा तो उसके पास एक युवक आया और उसने बैंक कर्मचारी बताते हुए उससे नए नोट बदलवाने की बात कही।
विज्ञापन


जब वह उसे पैसे देकर पासबुक बनवाने के लिए प्रार्थना पत्र लिखने लगा तो इसी दौरान युवक फरार हो गया। जब बुजुर्ग को युवक दिखाई नहीं दिया तो उसने सौर मचाना शुरू कर दिया, लेकिन उस समय तक युवक बैंक से फरार हो चुका था। बैंक में जब अन्य लोगों को इस बात का पता चला तो वहां मौजूद लोगों ने भी युवक की तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं लगा। बैंक प्रबंधन की तरफ से पुलिस का सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही शहर पुलिस, सीआईए, साइबर टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी की फुटेज की जांच की गई। जांच के दौरान युवक दो-तीन बार कैश काउंटर की तरफ जाता दिखाई दे रहा है और उसके बाद वह बैंक से फरार हो जाता है। पुलिस की तीन टीम मामले की जांच में लगी हुई हैं और सीसीटीवी की फुटेज देख कर युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।


बुजुर्ग हजारी लाल ने नए नोट बदलवाने के नाम युवक के झांसे में आकर 45 हजार रुपये उसे दे दिए। युवक बुजुर्ग को झांसा देकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। - शेर सिंह, निरीक्षक, शहर थाना प्रभारी, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed