{"_id":"64e90639d86f7e82270e6657","slug":"husband-arrested-in-case-of-married-womans-death-jhjhar-news-c-200-1-bgh1001-1957-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: विवाहिता की मौत के मामले में पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: विवाहिता की मौत के मामले में पति गिरफ्तार
Sat, 26 Aug 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। छोटूराम नगर में ब्याही शहर के लाइन पार क्षेत्र की युवती की मौत के मामले में लाइनपार थाना पुलिस ने विवाहिता के पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की इसी महीने मौत हो गई थी।
लाइन पार थाना प्रभारी निरीक्षक रामकरण ने बताया कि मृतका के पिता ने शिकायत देते हुए बताया कि उनकी बेटी ने फरवरी 2022 में जनार्दन पुत्र सुलेंद्र निवासी छोटू राम नगर बहादुरगढ़ के साथ शादी की थी। वह उसकी लड़की को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। उसके साथ मार पिटाई भी की जाती। दहेज की की मांग को लेकर बार-बार प्रताड़ित करने से परेशान होकर उनकी बेटी ने 04 अगस्त 2023 को कोई जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। अब थाना के उप निरीक्षक जयकरण की टीम ने वांछित आरोपी विवाहिता के पति सुलेंद्र को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।