{"_id":"69e282f2a4a67aacc70c42f4","slug":"hsvps-digital-gamereceipt-in-hand-yet-sector-residents-remain-indebted-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-122927-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एचएसवीपी का डिजिटल खेल...रसीद हाथ में, फिर भी कर्जदार बने सेक्टरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एचएसवीपी का डिजिटल खेल...रसीद हाथ में, फिर भी कर्जदार बने सेक्टरवासी
Sat, 18 Apr 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो-54: सेक्टर नौ निवासी वीरेंद्र। संवाद
बहादुरगढ़। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के पोर्टल की तकनीकी खामी ने सेक्टरवासियों को बड़ी परेशानी में डाल दिया है। एन्हांसमेंट और अन्य शुल्क की राशि जमा करने के बाद भी लोगों को एचएसवीपी के पीपीएम पोर्टल पर दोबारा बकाया दिखाया जा रहा है। इससे सेक्टरवासी खासे परेशान हैं।
दरअसल सेक्टर-दो, सेक्टर नौ और नौ ए में करीब 5 हजार प्लाॅटधारकों पर करोड़ों रुपये की एन्हांसमेंट राशि एचएसवीपी ने डाली थी। सेक्टर दो में करीब 1673 रुपये प्रति वर्ग मीटर और सेक्टर नौ में 1471.85 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से एन्हांसमेंट राशि वसूली जा रही है। वर्ष 2024 में नोटिस दिए जाने के बाद सेक्टरवासियों से इस राशि को वर्ष 2022 से ब्याज समेत वसूला जा रहा है।
कई सेक्टरवासियों ने समय पर एन्हांसमेंट की पूरी राशि जमा कर दी थी। इसके बावजूद अब पोर्टल पर वही रकम फिर से बकाया के रूप में सामने आ रही है। इससे लोगों के जरूरी काम अटक गए हैं और वे बार-बार दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
सेक्टरवासियों के पास भुगतान की पूरी रसीदें हैं, फिर भी सिस्टम उन्हें बकायेदार दिखा रहा है। इससे न केवल मानसिक परेशानी हो रही है बल्कि दोबारा भुगतान के दबाव का डर भी सता रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बहादुरगढ़ प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन भी मैदान में आ गई है। एसोसिएशन के प्रधान बलराज बल्ली, नवीन, कमल अरोड़ा आदि ने इस मुद्दे को लेकर एचएसवीपी के संपदा अधिकारी और मुख्य प्रशासक (सीए) से मुलाकात कर समाधान की मांग की है। सेक्टरवासियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पोर्टल की गड़बड़ी ठीक नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन के प्रतिनिधि नवीन कंवर ने बताया कि सेक्टर-9 और सेक्टर-9ए के प्लाटधारकों की ओर से एन्हांसमेंट राशि जमा कराने के बाद भी एचएसवीपी का पोर्टल अब भी बकाया दिखा रहा है। उदाहरण के तौर पर सेक्टर-9 स्थित प्लॉट नंबर 51 और प्लॉट नंबर 517 के सभी देय (ड्यूज) पहले ही क्लियर किए जा चुके हैं। इसके बावजूद पीपीएम पर क्रमशः 50,318 रुपये और 1,25,124 रुपये बकाया दर्शाए जा रहे हैं।
इसी तरह सेक्टर-9ए के प्लॉट नंबर 3659 और प्लॉट नंबर 3629 के मालिकों ने भी अपने सभी बकाया का भुगतान कर दिया है, फिर भी पीपीएम पोर्टल पर 52,213 रुपये और 85,870 रुपये की राशि लंबित दिखाई जा रही है।
वर्जन
अपने मकान नंबर 985 की एन्हांसमेंट राशि जमा करवा दी थी। करीब 1.88 लाख रुपये थे। जैसे ही जमा कराया उससे अगले दिन फिर से यह राशि दिखा दी गई। उसे फिर से जमा करवा दिया। अब भी करीब 62 हजार राशि बकाया एचएसवीपी के पोर्टल पर मकान की आईडी पर दिखा रहा है। एचएसवीपी कार्यालय में संपर्क किया और शिकायत देकर समाधान की मांग की है। -वीरेंद्र, सेक्टर नौ, बहादुरगढ़।
वर्जन
एचएसवीपी ने एन्हांसमेंट के नोटिस तो 2024 में जारी किए हैं और ब्याज 2022 से वसूला जा रहा है। जब तक सेक्टरवासियों को नोटिस नहीं आएंगे तो वे कैसे एन्हांसमेंट राशि जमा करवाएंगे। ऐसे में प्राधिकरण से मांग है कि दो साल का अतिरिक्त ब्याज न लिया जाए। -गुलाब मलिक, पूर्व प्रधान, आरडब्ल्यूए, सेक्टर दो
वर्जन
एचएसवीपी के पोर्टल में तकनीकी खराबी आ गई है। इसके लिए हेडक्वार्टर लेवल पर एक कमेटी गठित की गई है। वह जांच में लगी है। जल्द ही इसे दुरुस्त कर दिया जाएगा। एक सप्ताह में सेक्टरवासियों की समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।-विजय राठी, संपदा अधिकारी, एचएसवीपी, बहादुरगढ़।