फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hindi story, water problem, wait budget, clear astimate, jhajjhar/bahadurgrah

1280 लाख 47 हजार रुपये से होगा क्षेत्र में जल विकास कार्य

Mon, 13 Jun 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 13 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Hindi story, water problem, wait budget, clear astimate, jhajjhar/bahadurgrah
water - फोटो : Bureau
गर्मी के मौसम में सप्लाई के पानी की व्यवस्थाओं को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग लगातार सक्रिय है। कृषि मंत्री के गांव ढाकला सहित क्षेत्र में विभाग ने 1280 लाख 47 हजार रुपये की परियोजनाओं को पूरा करने के लिए सरकार से सहमति लेते हुए 9 एस्टिमेटों को पास करवाने पर मुहर लगवा ली है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में जल विकास कार्यों को गति देने के लिए भेजे गए 27 में से 9 एस्टिमेट पास हो चुके हैं। सरकार द्वारा बजट मुहैया करवाए जाने के तुरंत बाद ही जल विकास कार्यों को गति प्रदान कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इन प्रोजेक्टों के पूरा होते ही क्षेत्र में जल संबंधी कई सारी समस्याओं से निजात मिलने के साथ ही अन्य विकास कार्य भी होंगे।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले समय में जल संबंधी समस्याओं के निदान करवाने के लिए सरकार के पास 27 प्रोजेक्टों का एस्टिमेट बनाकर भेजा गया था। जिनमें से 9 प्रोजेक्टों के एस्टिमेट पर सरकार द्वारा मुहर लगा दी गई है। विभाग का कहना है कि जल्द ही बाकी बचे 18 प्रोजेक्टों के पास होने की उम्मीद है। जिनके पास होते ही क्षेत्र के सभी गांव व शहरी एरिया में पानी की समस्याओं से निदान मिलने के साथ साथ नई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। अब सरकार द्वारा इन विकाश कार्यों के लिए भेजे गए एस्टिमेटों को तो पास कर दिया गया है, लेकिन अब तक बजट की कोई भी किस्त नहीं भेजी गई है। विभाग के सक्रिय होने के बावजूद भी सरकार द्वारा भेजे जाने वाली बजट राशि की किस्त की देरी के चलते जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल्द से जल्द करवाए जाने में जल विकाश कार्यों में भी देरी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


किस प्रोजेक्ट के लिए कितना एस्टिमेट हुआ पास
प्रोजेक्ट नंबर 1. गांव सुहरा में नए ट्यूबेल लगवाने के लिए 12 लाख 5 हजार का एस्टिमेट पास किया जा चुका है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू होगा। सुहरा में अब तक दो ट्यूबवेल की व्यवस्था थी, जिनमें से एक का पानी खारा हो चुका है। जिसके आधार पर नए ट्यूबवेल लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट नंबर 2. पाटौदा में नई सप्लाई पाइप लाइन डालने व जलघर संबंधी रिपेयरिंग कार्यों को सुचारु करने के लिए करीब 147 लाख रुपये के भेजे गए एस्टिमेट को सरकार द्वारा मंजूरी दे दी गई है। विभाग का कहना है कि यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है। जिसके के पूरा होते ही ग्रामीणों को सप्लाई संबधित किसी भी तरह की परेशानी नहीं आएगी।

प्रोजेक्ट नंबर 3. कृषि मंत्री के गांव ढाकला में बाउंड्रीवाल को ऊपर उठाने के लिए सरकार द्वारा 110 लाख 60 के नए प्रोजेक्टों को मंजूरी दे दी गई है। विभाग का कहना है कि ढाकला में सप्लाई देने के लिए बाउंड्रीवाल काफी नीचे दी जिसके कारण उचित रूप से सप्लाई व्यवस्था काम नहीं कर रही थी। इस प्रोजेक्ट के तहत बाउंड्रीवाल को ऊपर उठाकर सुचारु रूप से सप्लाई दी जा सकेगी।

प्रोजेक्ट नंबर 4. गांव कासनी में घरों में पानी दी जाने वाली पानी सप्लाई की लाइन के पुराने हो जाने के कारण लीकेज की समस्या गहरा गई थी। अब सरकार द्वारा गांव में 4 से 8 इंच की नई लोहे की पाइप लाइन डालने के लिए 169 लाख रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी देकर एस्टिमेट पास कर दिया गया है।

प्रोजेक्ट नंबर 5. गांव बोड़िया में सप्लाई के पानी की व्यवस्था के लिए अब तक गांव बाजीतपुर से व्यवस्था की गई थी। पानी की बढ़ती जरूरतों को लेकर गांव बोड़िया में नए जलघर के निर्माण के लिए विभाग द्वारा सरकार से 129 लाख रुपये से पूरा होने वाले नए जलघर के निर्माण कार्य के लिए सरकार द्वारा एस्टिमेट पास करवा लिया गया है।

प्रोजेक्ट नंबर 6. गांव ढाकला में पुरानी हो चुकी सप्लाई पाइप लाइनों को बदलकर नई लोहे की पाइप लाइन डालकर सप्लाई व्यवस्था को सुचारु करने के लिए 142 लाख रुपये के भेजे गए एस्टिमेट को मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू करने की उम्मीद है।

प्रोजेक्ट नंबर 7. गांव निमाना में नए जलघर के निर्माण कार्य को गति देने के लिए 390 लाख रुपये के एस्टिमेट पर सरकार द्वारा मुहर लगा दी गई है। विभाग का कहना हे कि इस प्रोजेक्ट का बजट मिलते ही निमाना में नए जलघर का निर्माण कर्य शुरू करने के साथ साथ अन्य रिपेयरिंग कार्य भी करवाएं जाएंगे। अब तक निमाना में दी जाने वाली पानी सप्लाई की व्यवस्था गांव पेलपा से की गई थी। जल्द ही गांव में ही नए जलघर का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

प्रोजक्ट नंबर 8. गांव सरोला में नए बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण करने और सप्लाई कार्यों में आ रही अन्य परेशानियों में सुधार के लिए विभाग द्वारा भेजे गए 76 लाख के एस्टिमेट पर सरकार द्वारा मुहर लगा दी गई है। जल्द ही इस पर कार्य श्ुारू कर दिया जाएगा।

प्रोजेक्ट नंबर 9. गांव सुहरा में जर्जर हो चुकी सप्लाई की पाइप लाइन को बदलकर नई लोहे की पाइप लाइन डालने के लिए विभाग द्वारा भेजा गया प्रोजेक्ट का 63 लाख 62 हजार का एस्टिमेट पास हो चुका है। अब जल्द ही गांव में नई सप्लाई की पाइप लाइन डालने की व्यवस्था की जाएगी।


वर्जन
क्षेत्र में पानी सप्लाई की व्यवस्था को समस्या रहित बनाने व लोगों को पानी की नई सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार के पास 27 प्रोजेक्टों का एस्टिमेट बनाकर भेजा गया था। जिनमें से 9 प्रोजेक्टों के एस्टिमेट को पास कर दिया गया है, लेकिन सरकार द्वारा अभी बजट मुहैया नहीं करवाया गया है। बजट मिलते ही सभी कार्यों गति प्रदान की जाएगी। जिनमें नए जलघरों के निर्माण से लेकर, नई लोहे की पाइप लाइन डालने के अलावा अन्य रिपेयरिंग कार्यों को पूरा करवाया जाएगा। बचे हुए भेजे गए 18 प्रोजेक्टों के एस्टिमेटों के भी जल्द ही पास होने की उम्मीद है।
-आरपी वशिष्ट, एक्सईएन जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed