फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hind Kesari - 2022 wrestling competition to be held in Hyderabad from January 5

खेल: 5 जनवरी से हैदराबाद में होगी हिंद केसरी- 2022 कुश्ती प्रतियोगिता, कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ने दी जानकारी

Sun, 18 Dec 2022 04:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 18 Dec 2022 04:37 PM IST
सार

भारतीय शैली कुश्ती महासंघ द्वारा 51वीं राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। पुरुष वर्ग में कुल 9 भार वर्ग की कुश्तियां होंगी।

विज्ञापन
Hind Kesari - 2022 wrestling competition to be held in Hyderabad from January 5
नफे सिंह राठी। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय शैली कुश्ती महासंघ (भारत) की ओर से हिंद केसरी-2022 कुश्ती प्रतियोगिता 5 से 8 जनवरी तक हैदराबाद में होंगी। प्रतियोगिता का आयोजन द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता स्वर्गीय गुरु रोशनलाल और भारतीय शैली कुश्ती संघ तेलंगाना के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय विजय कुमार यादव  की याद में किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर के नामी पहलवान दम दिखाएंगे। हिंद-केसरी (महिला-पुरुष) के अलावा विभिन्न भार वर्गों की कुश्ती प्रतियोगिताएं होंगी। यह जानकारी संघ के अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने रविवार को हरियाणा के बहादुरगढ़ में दी।

विज्ञापन


राठी ने बताया कि पुरुष वर्ग में कुल 9 भार वर्ग की कुश्तियां होंगी, जिसमें 55, 60, 65, 70, 75, 80, 85 व 90 किलोग्राम और पुरुष हिंद-केसरी टाइटल के लिए मुकाबले होंगे। वहीं महिला वर्ग में 48, 52, 56, 62 व 68 किलोग्राम भार वर्ग और महिला हिंद-केसरी टाइटल के लिए मुकाबले होंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा पुरुष हिंद केसरी टाइटल (भार) के लिए 85 से 140 किलोग्राम भार वर्ग का मुकाबला होगा। इसी प्रकार महिला हिंद केसरी भार वर्ग में भी 65 से 90 किलोग्राम का मुकाबला होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता वल्र्ड फेडरेशन ऑफ इंडियन स्टाइल रेसलिंग के तहत व यूडब्ल्यूडब्ल्यू की गाइडलाइंस के अनुसार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंद केसरी मुकाबले में पहले स्थान पर आने वाले विजेता पहलवान को 3 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले पहलवान को 2 लाख, तीसरे स्थान पर आने वाले पहलवान को एक लाख व चौथे स्थान पर आने वाले पहलवान को 75 हजार रुपये की राशि इनाम स्वरूप दी जाएगी। वहीं महिलाओं के हिंद केसरी मुकाबले में पहला इनाम एक लाख, दूसरा 51 हजार रुपये, तीसरा 35 हजार रुपये व चौथा इनाम 25 हजार रुपये होगा।

पुरुषों के सभी भार वर्ग में पहला इनाम 31 हजार रुपये, दूसरा इनाम 25 हजार रुपये व तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 15 हजार रुपये इनाम मिलेगा। वहीं महिलाओं के सभी भार वर्ग में पहला इनाम 25 हजार रुपये, दूसरा 15 हजार रुपये व तीसरा इनाम 10 हजार रुपये होगा।


वहीं पुरुष टीम चैंपियनशिप में पहला इनाम 10 हजार रुपये, दूसरा 7 हजार रुपये व तीसरा 5 हजार रुपये दिया जाएगा। महिलाओं की टीम चैंपियनशिप में पहला 7 हजार रुपये, दूसरा 5 हजार रुपये व तीसरा 3 हजार रुपये दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed