फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   health

स्तन कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी : डॉ. आकाश

Sat, 14 Dec 2019 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
health
दुनिया और भारत में स्तन कैंसर के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। स्तन कैंसर से हर साल दुनिया में 21 लाख महिलाएं पीड़ित होती हैं और भारत में हर साल इसके 1,62,428 नए मामले दर्ज हो रहे हैं। महिलाओं में कैंसर से होने वाली कम से कम 12 फीसदी मौतें इस खतरनाक बीमारी से होती हैं।
विज्ञापन

स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट झज्जर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आकाश ने बताया कि स्तन कैंसर की दर भारत में खासकर तीस साल के शुरुआती चरण की महिलाओं में बढ़ रही है। वर्ष 2018 में भारत में 87,090 महिलाओं की मौत स्तन कैंसर से हुई। यह शहरों में स्वास्थ्य की एक बड़ी समस्या बन गया है। वर्ष 2030 तक स्तन कैंसर के कारण होने वाली महिलाओं की मौत की संख्या किसी भी अन्य कैंसर से होने वाली मौतों के मुकाबले बहुत ज्यादा हो जाएगी। यदि स्तन कैंसर की पहचान समय रहते कर ली जाए, तो मरीज के बचने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। अगर पहचान में देरी हो जाती है तो मरीज के बचने की संभावना भी कम होती जाती है। स्तन कैंसर पूरी दुनिया में महिलाओं में पाया जाने वाला सबसे आम कैंसर है, लेकिन फिर भी स्तन कैंसर के कारणों के बारे में जानकारी व समझ बहुत कम है। स्तन कैंसर के अनेक कारण हो सकते हैं। ये व्यक्ति के जींस एवं जीवनशैली पर निर्भर हो सकते हैं।
विज्ञापन

पांच साल में हो जाती है 50 फीसदी मरीजों की मौत
डॉ. आकाश कुमार ने कहा कि स्तन कैंसर के लगभग 50 फीसदी मरीज निदान के 5 सालों से ज्यादा जीवित नहीं रह पाते। भारत में स्तन कैंसर अन्य देशों के मुकाबले अलग है। यहां पर स्तन कैंसर से युवा महिलाएं पीड़ित हो रही हैं और उनमें से आधी से ज्यादा महिलाओं में कैंसर एडवांस्ड स्तर तक पहुंच गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत राष्ट्रीय कार्यक्रम में कैंसर की रोकथाम व नियंत्रण के लिए, डायबिटीज, कार्डियो वैस्कुलर बीमारियों एवं स्ट्रोक (एनपीसीडीसीएस), आम कैंसर यानी ओरल, स्तन एवं कर्विकल की रोकथाम, जांच व स्क्रीनिंग के लिए कार्यक्रम 150 से ज्यादा जिलों में क्रियान्वित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed