फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Haryana State Scheduled Caste Commission Chairman Dr. Ravindra Baliala reached Bahadurgarh.

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डॉ. रविंद्र बलियाला पहुंचे बहादुरगढ़

Tue, 05 Nov 2024 10:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 05 Nov 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Haryana State Scheduled Caste Commission Chairman Dr. Ravindra Baliala reached Bahadurgarh.
चेयरमैन डॉ. रविंद्र व वाइस चेयरमैन बडगूजर का स्वागत करते सतीश नंबरदार व अन्य।
बहादुरगढ़। हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डॉ. रविंद्र बलियाला व वाइस चेयरमैन वीरेंद्र बडगूजर बहादुरगढ़ पहुंचे। यहां पर दोनों का भाजपा नेता सतीश नंबरदार व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वे नंबरदार के दिल्ली-रोहतक रोड स्थित कार्यालय पर रुके। एडवोकेट गौरव राठी ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया तथा सरोपा व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। भाजपा नेता सतीश नंबरदार ने आयोग के चेयरमैन डॉ. रविंद्र बलियाला को पार्टी के प्रचार प्रसार को लेकर किए जा रहे कार्य की विस्तार से जानकारी दी। चेयरमैन रविंद्र बलियाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने समाज के कल्याण को लेकर कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं जिनका समाज के लोगों को लाभ मिल रहा है। इस मौके पर राहुल उर्फ विक्की, महेंद्र सिंह टीटू, सुरेंद्र दलाल, अशोक शर्मा, कृष्ण, नरेंद्र शर्मा, सुरेश, पवन छिल्लर, पालेराम, रामेहर मलिक, पंकज, धर्मेंद्र, रत्न, महेंद्र, सोनू, सुनील, सीटू समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed