फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Harnampura School won in dance, group singing and solo dance.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नृत्य, समूह गान और एकल नृत्य में हरनामपुरा स्कूल ने मारी बाजी

Sun, 19 Oct 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 19 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Harnampura School won in dance, group singing and solo dance.
18जेएनडी21 : विजेता टीम को सम्मानित करते हुए। स्रोत संस्थान।
नरवाना। वुड स्टॉक पब्लिक स्कूल अशरफगढ़ में आयोजित जिलास्तरीय अंडर-11 खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हरनामपुरा स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई विधाओं में बाजी मारी।
विज्ञापन

16 अक्तूबर से शुरू हुई यह प्रतियोगिता 18 अक्तूबर को संपन्न हुई जिसमें जिलेभर के विद्यालयों ने भाग लिया। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में हरनामपुरा स्कूल की छात्राओं ने समूह नृत्य, समूह गान और एकल नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
विज्ञापन

वहीं खेल वर्ग में कबड्डी स्पर्धा में स्कूल की बालिका टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। चार छात्राएं अब जिला जींद की ओर से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। समापन अवसर पर आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी जींद राजपाल देशवाल ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को बधाई देते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। सांस्कृतिक गतिविधियों के निर्णायक मंडल में स्वीटी म्यूजिक टीचर रमेश भनवाला ड्रामा इंस्ट्रक्टर, जसबीर पीजीटी म्यूजिक, बलजीत और सुशील शामिल रहे। राजेश टांक, प्रदीप जागलान एवं सूरजमल कार्यक्रम में मौजूद रहे।
मुख्याध्यापक अनंतपाल नैन ने बताया कि बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन से एक बार फिर हरनामपुरा स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी अंडर-11 वर्ग में विद्यालय की टीम ने राज्य स्तर पर समूह गान में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन में स्पोर्ट्स टीम इंचार्ज विनोद और कल्चरल टीम इंचार्ज देवेंद्र मोर के साथ म्यूजिशियन सलीम बादल, दीपक, सोमनाथ और पंकज का विशेष योगदान रहा। गांव लौटने पर टीम का जोरदार स्वागत किया गया। सरपंच दिलबाग, ग्राम पंचायत, एसएमसी प्रधान राजेश एवं अनिल ने बच्चों और शिक्षकों को बधाई दी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी नरवाना राजेंद्र आजाद और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed