{"_id":"675e9445c6402e16590e0059","slug":"governor-bandaru-dattatreya-praised-rural-education-in-jhajjar-praised-the-achievements-of-daughters-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने झज्जर में ग्रामीण शिक्षा को सराहा, बेटियों की उपलब्धियों पर की प्रशंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने झज्जर में ग्रामीण शिक्षा को सराहा, बेटियों की उपलब्धियों पर की प्रशंसा
Sun, 15 Dec 2024 03:50 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 15 Dec 2024 03:50 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
- फोटो : संवाद
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने झज्जर जिले के गांव खातीवास के एक निजी स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीण अंचल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की और इसे अच्छी सोच बताया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, जो देश और समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा और उनकी उपलब्धियों पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों का सशक्तिकरण देश के विकास का प्रमुख आधार है।
विज्ञापन
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय निजी स्कूल में आयोजित नौवें वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आए थे। यहां उन्होंने अपने हाथों से शिक्षा और सांस्कृितक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेल और अन्य प्रतिस्पर्दाओं में भाग लेने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर भी शामिल हुए।
विज्ञापन
महामहिम राज्यपाल बंंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि ग्रामीण आंचल में इस प्रकार की गुणवत्ता पूरक शिक्षा एक अच्छी सोच है। उन्होंने इस मौके पर होनहार छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। यह हमारे लिए एक तरह से गौरव की बात है। उन्होंने युवा पीढ़ी को देश का भविष्य बताया और कहा कि युवा पढ़ेगा तो उसके बाद ही देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि पैसा तो देश में हर किसी के पास हो सकता है। लेकिन ज्ञान हर व्यक्ति के पास नहीं हो सकता। ज्ञान कुछ ही लोगों के पास हो सकता है।
विज्ञापन