फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Goods train derailed in Bahadurgarh of Haryana

बहादुरगढ़: गोवंश चपेट में आने से मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, तीन घंटे बाधित रहा दिल्ली-रोहतक रेलमार्ग

Sat, 07 May 2022 10:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 07 May 2022 10:24 PM IST
सार

बहादुरगढ़ स्टेशन के निकट हादसा हुआ। डीआरएम समेत रेलवे के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। कई ट्रेनें प्रभावित हुई। एक का मार्ग बदला गया। घायल होने से गोवंश की मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
Goods train derailed in Bahadurgarh of Haryana
रेलवे ट्रैक पर खड़ा यह वैगन हुआ था हादसे में बेपटरी। हादसे से खराब हुए रेलवे ट्रैक की मरम्मत करते कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में दिल्ली रोहतक रेलमार्ग पर बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के नजदीक शनिवार रात तीन बजे एक गोवंश चपेट में आने से मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया। डीआरएम समेत रेलवे के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। मालगाड़ी के नीचे फंसे गोवंश को निकाला गया उसकी मृत्यु हो चुकी थी। क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत के बाद सुबह छह बजे रेलमार्ग शुरू  किया गया।

विज्ञापन


शनिवार देर रात को करीब 3 बजे रोहतक की ओर से आई एक मालगाड़ी बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन से होकर दिल्ली की ओर जा रही थी। इस गाड़ी के 51 डिब्बे स्टेशन से कुछ आगे ही निकले थे कि अचानक एक (गोवंश) सांड चलती ट्रेन की चपेट में आ गया। अचानक से नाहरा नाहरी मार्ग के फ्लाईओवर के पास पटरी से उतर गया।
विज्ञापन


करीब आधा किलोमीटर तक यह डिब्बा पटरियों के बीच से ही स्लीपरों पर आगे रहा। जैसे ही इंजन चालक को आभास हुआ तो उसने गाड़ी को रोका और स्टेशन पर सूचना दी। रेल प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस और स्थानीय रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह तक बाद दिल्ली से डीआरएम डिम्पी गर्ग समेत रेलवे के कई उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उनकी देखरेख में ट्रैक पर काम शुरू हुआ। बेपटरी हुए डिब्बे को ट्रैक पर चढ़ाकर  प्लेटफार्म तीन के साथ गुजर रहे रेल ट्रैक पर लाया गया। सुबह करीब 6 बजे ट्रैक ठीक होने पर ही इस रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ।

एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेन प्रभावित
दिल्ली-रोहतक रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन सुबह करीब 6 बजे तक प्रभावित रहा। इस दौरान दो पैसेंजर ट्रेन दे से चलीं। पंजाब मेल को दूसरे रूट पर डायवर्ट किया गया। अवध-आसाम एक्सप्रेस को भी दूसरे रूट से निकाला गया। सुबह 5 बजे बहादुरगढ़ से होकर दिल्ली जाने वाली रोहतक-दिल्ली ईएमयू ट्रेन भी यहां से दो घंटे देरी से चली।
 
टल गया बड़ा हादसा
बताया जा रहा है कि जिस समय मालगाड़ी का वैगन गोवंश के टकराने के बाद बेपटरी हुआ उस दौरान ट्रेन की धीमी गति थी। गाड़ी की गति तेज होती या फिर उसका प्रेशर नहीं टूटता तो बड़ा हादसा हो सकता था। संयोग यह रहा कि रात के अंधेरे में जिस यह यह घटना हुई उस दौरान कोई ट्रेन भी अप-डाउन लाइन पर नहीं थी। यदि वैगन पलट जाता और दूसरे ट्रैक पर गिर जाता तो कोई भी घटना हो सकती थी। 

यात्री रहे परेशान
मालगाड़ी के एक वैगन के रेलवे ट्रैक से नीचे उतरने के कारण करीब तीन घंटे तक दिल्ली-रोहतक रेलवे ट्रैक पर गाडिय़ों का संचालन प्रभावित रहा। दिल्ली-रोहतक व अन्य जगहों के लिए आने-जाने वाले मुसाफिर स्टेशनों पर परेशान रहे। अधिकांश तो दूसरे साधनों से अपने गंतव्यों तक गए।

 

शनिवार सुबह करीब 3 बजे मालगाड़ी की चपेट में गांवेश आ जाने से यह घटना हुई। किसी तरह जनहानि नहीं हुई है। सुबह 6 बजे ट्रैक पर गाड़ियों का संचालन शुरू हो गया था। एक एक्सप्रेस ट्रेन को दूसरे मार्ग से डायवर्ट किया गया, जबकि दो ट्रेनें देरी से चली। पूरे मामले की जांच हो रही है। -यशपाल मीणा, स्टेशन अधीक्षक बहादुरगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed