बहादुरगढ़: गोवंश चपेट में आने से मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, तीन घंटे बाधित रहा दिल्ली-रोहतक रेलमार्ग
बहादुरगढ़ स्टेशन के निकट हादसा हुआ। डीआरएम समेत रेलवे के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। कई ट्रेनें प्रभावित हुई। एक का मार्ग बदला गया। घायल होने से गोवंश की मृत्यु हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के बहादुरगढ़ में दिल्ली रोहतक रेलमार्ग पर बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के नजदीक शनिवार रात तीन बजे एक गोवंश चपेट में आने से मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया। डीआरएम समेत रेलवे के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। मालगाड़ी के नीचे फंसे गोवंश को निकाला गया उसकी मृत्यु हो चुकी थी। क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत के बाद सुबह छह बजे रेलमार्ग शुरू किया गया।
शनिवार देर रात को करीब 3 बजे रोहतक की ओर से आई एक मालगाड़ी बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन से होकर दिल्ली की ओर जा रही थी। इस गाड़ी के 51 डिब्बे स्टेशन से कुछ आगे ही निकले थे कि अचानक एक (गोवंश) सांड चलती ट्रेन की चपेट में आ गया। अचानक से नाहरा नाहरी मार्ग के फ्लाईओवर के पास पटरी से उतर गया।
करीब आधा किलोमीटर तक यह डिब्बा पटरियों के बीच से ही स्लीपरों पर आगे रहा। जैसे ही इंजन चालक को आभास हुआ तो उसने गाड़ी को रोका और स्टेशन पर सूचना दी। रेल प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस और स्थानीय रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे।
सुबह तक बाद दिल्ली से डीआरएम डिम्पी गर्ग समेत रेलवे के कई उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उनकी देखरेख में ट्रैक पर काम शुरू हुआ। बेपटरी हुए डिब्बे को ट्रैक पर चढ़ाकर प्लेटफार्म तीन के साथ गुजर रहे रेल ट्रैक पर लाया गया। सुबह करीब 6 बजे ट्रैक ठीक होने पर ही इस रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ।
एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेन प्रभावित
दिल्ली-रोहतक रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन सुबह करीब 6 बजे तक प्रभावित रहा। इस दौरान दो पैसेंजर ट्रेन दे से चलीं। पंजाब मेल को दूसरे रूट पर डायवर्ट किया गया। अवध-आसाम एक्सप्रेस को भी दूसरे रूट से निकाला गया। सुबह 5 बजे बहादुरगढ़ से होकर दिल्ली जाने वाली रोहतक-दिल्ली ईएमयू ट्रेन भी यहां से दो घंटे देरी से चली।
टल गया बड़ा हादसा
बताया जा रहा है कि जिस समय मालगाड़ी का वैगन गोवंश के टकराने के बाद बेपटरी हुआ उस दौरान ट्रेन की धीमी गति थी। गाड़ी की गति तेज होती या फिर उसका प्रेशर नहीं टूटता तो बड़ा हादसा हो सकता था। संयोग यह रहा कि रात के अंधेरे में जिस यह यह घटना हुई उस दौरान कोई ट्रेन भी अप-डाउन लाइन पर नहीं थी। यदि वैगन पलट जाता और दूसरे ट्रैक पर गिर जाता तो कोई भी घटना हो सकती थी।
यात्री रहे परेशान
मालगाड़ी के एक वैगन के रेलवे ट्रैक से नीचे उतरने के कारण करीब तीन घंटे तक दिल्ली-रोहतक रेलवे ट्रैक पर गाडिय़ों का संचालन प्रभावित रहा। दिल्ली-रोहतक व अन्य जगहों के लिए आने-जाने वाले मुसाफिर स्टेशनों पर परेशान रहे। अधिकांश तो दूसरे साधनों से अपने गंतव्यों तक गए।
शनिवार सुबह करीब 3 बजे मालगाड़ी की चपेट में गांवेश आ जाने से यह घटना हुई। किसी तरह जनहानि नहीं हुई है। सुबह 6 बजे ट्रैक पर गाड़ियों का संचालन शुरू हो गया था। एक एक्सप्रेस ट्रेन को दूसरे मार्ग से डायवर्ट किया गया, जबकि दो ट्रेनें देरी से चली। पूरे मामले की जांच हो रही है। -यशपाल मीणा, स्टेशन अधीक्षक बहादुरगढ़