फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Four arrested in case of illegal liquor, jhajjar news

अवैध शराब के मामले में चार गिरफ्तार

Fri, 07 Apr 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Fri, 07 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। स्थानीय सदर थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में अलग-अलग स्थानों से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों के खिलाफ सदर पुलिस थाने में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि मांडोठी पुलिस चौकी प्रभारी अनूप सिंह के नेतृत्व में मुख्य सिपाही जितेंद्र और उसकी टीम जब गश्त पर थी तो छारा के पास एक व्यक्ति को शक के आधार पर काबू किया गया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से देसी शराब की सात बोतलें, 8 अध्धे और 8 पव्वे बरामद हुए। अवैध रूप से बेचने के लिए ले जाई जा रही शराब के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान नरेंद्र निवासी गांव छारा के रूप में हुई है। गश्त के दौरान उपरोक्त टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए शक की बिना पर एक व्यक्ति को गांव भापड़ोदा से काबू किया गया।
विज्ञापन

पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 13 बोतल देसी शराब बरामद की गई। उसकी पहचान रवींद्र निवासी भापड़ोदा के रूप में हुई। वहीं एक अन्य मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर जसबीर ने बताया कि थाने में तैनात एएसआई हरिओम के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम थाना के एरिया में गांव खैरपुर मोड के पास गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग मोटर साइकिलों पर सवार दो व्यक्तियों को शक की बिना पर रुकवाया गया। मौका पर तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 400 पव्वे अवैध देसी शराब के बरामद किए गए। उनकी पहचान अजय निवासी धीरज विहार व राकेश निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed