{"_id":"61cf5d16d79f19088358db92","slug":"five-corona-patients-found-one-cured-jhjhar-news-rtk634442644","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के पांच मरीज मिले, एक ठीक हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के पांच मरीज मिले, एक ठीक हुआ
विज्ञापन
झज्जर। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वीरवार को जहां चार संक्रमित मिले थे वहीं शुक्रवार को पांच नए मरीजाें में कोरोना का संक्रमण पाया गया। वहीं एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पिछले 11 दिनों में 14 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें से तीन डिस्चार्ज हो चुके हैं। एक मरीज अस्पताल में भर्ती है बाकी को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ तीन जनवरी से किया जाएगा। वहीं कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा प्रथम डोज का 100.68 प्रतिशत हो गया है। सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया ने बताया कि 16 जनवरी 2021 से जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया गया था। इसके तहत जिले के 18 वर्ष से अधिक की आयु के सभी लोगों का कोरोनारोधी टीकाकरण जारी है।
अब तक 744512 लोगों को प्रथम डोज व 517794 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 100 प्रतिशत वयस्कों को टीके की प्रथम खुराक लग चुकी है व 70 प्रतिशत आबादी को दोनों खुराक लग चुकी है। सिविल सर्जन ने बताया कि 3 जनवरी से जिले में 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण आरंभ होने जा रहा है। सभी जिला वासियों से अपील है कि वे अपने 156 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को कोरोना वैक्सीनेशन 3 जनवरी से अवश्य करवाएं। रजिस्ट्रेशन एक जनवरी 2022 से कोविन पोर्टल पर किया जा सकता है। कोरोना वैक्सीनेशन आप ऑनलाइन स्लॉट के माध्यम से भी करवा सकते हैं व वैक्सीनेशन पर ऑन द स्पॉट भी करवा सकते है।
विज्ञापन
इन स्थानों पर नियमित रूप से होगा टीकाकरण
सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया ने बताया कि 15 से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों का टीकाकरण सप्ताह के सभी दिन नागरिक अस्पताल झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी, मातनहेल व सीएचसी डीघल, ढाकला, दूबलधन, बादली, छारा व जमालपुर में किया जाएगा। जिनका टीकाकरण बाकी है वे तत्काल टीका लगवाएं। कोरोना टीकाकरण सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क किया जाता है। जिन लोगों ने अब तक कोरोना टीकाकरण नहीं करवाया या जिनकी दूसरी डोज बाकी है वह नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण करवा सकते हैं।