{"_id":"65db613056ac39ed5f067d28","slug":"five-accused-arrested-in-theft-case-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-105762-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: चोरी के मामले में पांच आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: चोरी के मामले में पांच आरोपी काबू
Sun, 25 Feb 2024 09:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 25 Feb 2024 09:18 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। थाना आसौदा क्षेत्र से गाड़ी चोरी के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से कार, दो मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
थाना प्रबंधक आसौदा निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि जगदीश निवासी दिल्ली ने शिकायत दी थी कि 21 फरवरी 2024 की रात को वह अपने दोस्त के साथ स्विफ्ट गाड़ी में अपने घर जा रहा था। जब वे 44 फुटा रोड पर पहुंचे तो उन्होंने अपनी गाड़ी साइड में रोकी और गाड़ी से नीचे उतर गए। इसी दौरान वहां पर चार-पांच लड़के पहुंचे। जिनके साथ उनकी कहासुनी हो गई और इसी दौरान उनकी चाबी वहां पर गिर गई। जिन्हें उक्त युवक उठाकर अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गए। जब जगदीश अपनी गाड़ी की दूसरी चाबी लेने के लिए घर चला गया और वापस आया तो देखा कि गाड़ी वहां नहीं है। इस पर थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया। पुलिस की टीम ने पांच आरोपियों को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सचिन, रविंद्र, रोहित तीनों निवासी भापड़ौदा जिला झज्जर व सचिन, विवेक दोनों निवासी इस्माईला, जिला रोहतक के तौर पर की गई। आरोपियों से चुराई गई स्विफ्ट कार, दो मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।