फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers call for mahapanchayat to be prepared for Delhi march on foot

किसान महापंचायत में किया पैदल दिल्ली मार्च के लिए तैयार रहने का आह्वान

Fri, 12 Feb 2021 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Farmers call for mahapanchayat to be prepared for Delhi march on foot
महापंचायत में मौजूद किसानों की भीड़। - फोटो : Bahadurgarh
किसान आंदोलन को मजबूती देने के लिए शुक्रवार को बहादुरगढ़ में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। संयुक्त किसान मोर्चा की केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता डॉ. दर्शन पाल और अन्य सदस्यों राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चढ़ूूनी व युद्धवीर सिंह ने महापंचायत को संबोधित किया। वक्ताओं ने मोर्चा के घोषित आंदोलन के कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने पैदल दिल्ली मार्च के लिए तैयार रहने पर जोर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी मुद्दों पर हाथ उठाकर सहमति जताई।
विज्ञापन

महापंचायत के मंच से वक्ताओं ने किसानों से कहा कि सरकार जल्द ही कृषि कानून वापस नहीं ले और एमएसपी की गारंटी के लिए कानून नहीं बनाए तो लाखों की संख्या में पैदल दिल्ली मार्च के लिए तैयार रहें। डॉ. दर्शन पाल के इस आह्वान को मौजूद भीड़ ने हाथ उठाकर समर्थन दिया। महापंचायत में मोर्चा द्वारा घोषित पांच प्वाइंट के आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया। जिनमें 16 फरवरी को सांपला गढ़ी में चौ. छोटूराम के जन्मदिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने, 17 को शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकालने और 18 को दोपहर 12 से 4 बजे तक रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार के नेतृत्व की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये तो व्यापारी हैं और व्यापारी खुद को छोड़ किसी का भला नहीं कर सकता। लालकिले पर धर्म विशेष का झंडा फहराने को उन्होंने सत्ता पक्ष की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि लालकिले में क्या रखा है, वो तो भूतों का डेरा है। किसानों के लिए वहां कुछ नहीं है। किसानों को अगर घुसना ही होता तो वे संसद में घुसते, जिनसे हमारी लड़ाई है। देश के किसानों के खातों में पैसे भेजने को भी केंद्र सरकार की साजिश बताते हुए उन्होंने कहा कि खातों में पैसे भेजने का मतलब है एमएसपी और पीडीएस को खत्म करने की दिशा में काम करना। प्रधानमंत्री को उन्होंने नाम लिए बिना ही लुटेरों का आखिरी बादशाह कहा। उन्होंने कहा कि अब हम देश के 40 लाख ट्रैक्टरों को आंदोलन से जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात के किसानों को इंसाफ दिलाने के लिए वहां भी आंदोलन करेंगे। महापंचायत का आयोजन दलाल खाप-84 ने किया। महापंचायत के अध्यक्ष खाप के प्रधान चौ. भूप सिंह ने कहा कि खाप का समर्थन पूरे आंदोलन में जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरनाम सिंह चढ़ूूनी ने कहा कि बातचीत की टेबल एक फोन काल दूर होने के प्रधानमंत्री के बयान के बावजूद सरकार मामले को निपटाने के लिए किसानों के साथ बातचीत करने की कोशिश नहीं कर रही। गिरफ्तार किए गए किसानों को रिहा करने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के खिलाफ नाजायज कर रही है, ऐसा न हो कि हमें अंगुली डेढ़ी करनी पड़े।

 महापंचायत में मंच पर मौजूद किसान नेता दर्शनपाल, राकेश टिकैत व अन्य।

महापंचायत में मंच पर मौजूद किसान नेता दर्शनपाल, राकेश टिकैत व अन्य।- फोटो : Bahadurgarh

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed