फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmer arival in grain market, don't getting comission agent.

फसल लेकर अनाज मंडियों में पहुंचने लगे किसान, लॉक डाउन के चलते आढ़ती नहीं उतरवा रहे सरसों

Sun, 05 Apr 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmer arival in grain market, don't getting comission agent.
अनाज मंडी से सरसों वापस लेकर जाते किसान। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। फसल की खरीद के लिए फिलहाल तक आधिकारिक तौर पर शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। इस बार लॉकडाउन के चलते 15 अप्रैल से खरीद शुरू होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। फिलहाल किसानों ने सरसों की फसल निकालने के साथ साथ फसल को बेचने के लिए मंडी में आना शुरू कर दिया है। लेकिन इस बार मंडियों में खरीद कि फिलहाल तक कोई तैयारी नहीं है, क्योंकि सरकार की ओर से 14 अप्रैल तक कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की हुई है। इस कारण फिलहाल आढ़ती भी अनाज मंडी में सरसों नहीं डलवा रहे हैं। जिसके चलते किसानों को अपने वाहनों में सरसों को वापस ही घर ले जाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इससे पहले 25 मार्च से सरसों की खरीद शुरू हो जाती थी और 1 अप्रैल से गेहूं की फसल मंडी में आने लगती थी। सरकारी शेड्यूल के अनुसार 25 मार्च सरसों 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद का कार्य अनाज मंडी में शुरू हो जाता था। जिले में सरसों की खरीद के लिए तीन या चार मंडी निर्धारित की जाती थी। जबकि गेहूं की खरीद के लिए जिला में नौ मंडियां बनाई गई हैं। इन मंडियों में अनाज की खरीद चार एजेंसियों की ओर से की जाती है। लॉकडाउन के चलते गेहूं की खरीद का शेड्यूल अभी तक जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

- लॉकडाउन लागू होने से पहले शुरू कर दी थी मंडियों में तैयारी
जिले में लॉक डाउन लागू होने से पहले अनाज मंडियों में फसल की खरीद के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई थी। लेकिन कोरोना वायरस के चलते सरकार को लॉक डाउन लगाना पड़ा। जिसके कारण अनाज की खरीद का फसला टालना पड़ा। मुख्यमंत्री ने 15 अप्रैल से सरसों और 20 अप्रैल से गेहूं की खरीद करने का आश्वासन दिया हुआ है।
विज्ञापन

डीसी भी ले चुके हैं बैठक
अनाज की खरीद को लेकर उपायुक्त भी अधिकारियों व आढ़तियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुके हैं। लेकिन अनाज की खरीद के दौरान भी सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखना होगा। फिलहाल जिला में सरसों की कढ़ाई का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं गेहूं की कटाई कार्य भी जारी है। जिन किसानों के पास कंबाईन आदि हैं। उन किसानों ने तो गेहूं निकालना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण फिलहाल तक सरसों की खरीद शुरू नहीं हो पाई है। सरसों लेकर आने वाले किसानों को वापस ही भेजा जा रहा है। सरकार के आदेश आने के बाद ही खरीद शुरू हो पाएगी।
- चांद सिंह पहलवान, प्रधान, अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed