फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Electricity consumption fluctuates with changes in weather.

Jhajjar-Bahadurgarh News: मौसम में बदलाव के साथ बिजली खपत में दिखा उतार-चढ़ाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption fluctuates with changes in weather.
16jjrp13- झज्जर। बिजली लाइन को ठीक करते हुए कर्मचारी। संवाद
झज्जर। जिले में दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है जिसके साथ बिजली खपत में भी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। सर्दियों में जहां लोग हीटर का इस्तेमाल करते थे। वहीं, अब पंखे चलाने भी शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से पिछले 15 दिनोंं में सबसे अधिक 68.73 लाख यूनिट बिजली खपत और सबसे कम 56.78 लाख यूनिट बिजली खपत दर्ज की गई है। आने वाले समय में गर्मियों के दिनों में बिजली खपत में बढ़ोतरी हाेने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष इन दिनों में 55 से 65 लाख यूनिट बिजली खपत दर्ज की गई थी। इस माह की शुरुआत में कृषि क्षेत्र में 2.55 लाख यूनिट बिजली खपत दर्ज की गई थी, लेकिन अब पांच लाख यूनिट के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र में फरवरी की शुरुआत में 31 लाख यूनिट के करीब बिजली खपत दर्ज की गई थी लेकिन अब 40 लाख यूनिट के करीब पहुंच गई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 12 व 13 लाख यूनिट और शहरी क्षेत्र में 8 से 10 लाख यूनिट बिजली खपत दर्ज की गई है।



एक से 15 मार्च तक की बिजली खपत का ब्यौरा
तिथि कृषि ग्रामीण शहरी औद्योगिक कुल
1 2.55 13.33 9.63 34.26 59.71
2 2.80 13.50 10.12 31.42 57.84
3 3.00 13.68 10.23 39.84 66.75
4 3.50 13.56 9.82 42.70 69.58
5 3.99 13.17 9.66 42.03 68.85
6 4.35 13.09 9.83 41.88 68.15
7 5.17 12.86 9.63 41.07 68.73
8 5.08 12.76 9.05 32.28 59.17
9 5.36 12.74 8.65 30.03 56.78
10 5.29 12.55 9.45 38.83 66.12
11 4.97 12.46 9.53 32.77 59.73
12 5.00 12.47 9.13 39.51 66.11
13 4.75 12.30 8.81 37.53 63.39
14 4.25 12.55 8.69 40.13 66.12
15 5.00 12.38 9.15 31.41 57.44
(नोट: दर्शाई गई बिजली खपत लाख यूनिट में है।)


वर्जन
जिले में बिजली खपत में उतार चढ़ाव देखने को मिला है। मौसम के अनुसार बिजली खपत में उतार चढ़ाव देखने को मिलता रहता है। गर्मियों के दिनों में बिजली खपत में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
यशवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article