फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   election commison

भय, लोभ और लालच से ऊपर उठकर करें मतदान : डीसी

Wed, 09 Oct 2019 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
election commison
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संजय जून ने विधानसभा चुनाव 2019 के लिए 21 अक्टूबर को होने वाले मतदान में जिलावासियों को बढ़-चढ़ कर भागीदारी करने का आह्वान किया है। मतदान के दिन सभी मतदाता अन्य कार्य छोड़कर अपने विवेक से भय-लोभ-लालच से ऊपर उठकर अपने राज्य की बेहतरी के लिए मतदान अवश्य करें। उन्होंने यह बात जिलावासियों के नाम मंगलवार को जारी अपने बयान में कही। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस बार महिला मतदाताओं पर विशेष फोकस किया गया है। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिला मतदाताओं के लिए प्रेरक कार्य करते हुए मताधिकार का महत्व समझाएंगी। उन्होंने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव की तुलना मेें जिन मतदान केंद्रों पर महिला मतदाता पांच प्रतिशत अधिक मतदान करेंगी उस केंद्र से जुड़ी आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र व 10 प्रतिशत अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर प्रमाण पत्र के साथ-साथ पारितोषिक भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार चार अक्टूबर तक बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या 99768, पुरुषों की 117180 व अन्य 29 मतदाताओं सहित कुल संख्या 216977 है। वहीं बादली विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या 80472 व पुरुष 92410 सहित कुल संख्या 172882 मतदाता है। इसी प्रकार झज्जर (अजा) विधानसभा क्षेत्र में महिलाएं 80388, पुरुष 89664 व तीन अन्य जोकि कुल 170055 है। बेरी विधानसभा क्षेत्र के कुल मतदाता 171598 में महिलाओं की संख्या 79207, पुरुष 92388 व अन्य तीन मतदाता है। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या सात लाख, 30 हजार, 512 है। उपायुक्त ने कहा कि गांव-गांव व शहरों में वार्डवार मतदाता जागरूकता गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही है। अगर आपके आसपास ऐसी गतिविधियां कहीं आयोजित हो तो उनमें भागीदारी करें व अन्य लोगों को भी इसमें भागीदारी के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर तक जिलावासी अपनी दिनचर्या में मतदान के महत्व विषय को अवश्य शामिल करें ताकि लोकतंत्र व अपने राष्ट्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed