फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   election commison

चारों विधानसभा क्षेत्रों से अब मैदान में 58 उम्मीदवार

Tue, 08 Oct 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
election commison
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संजय जून ने विधानसभा चुनाव 2019 के लिए सोमवार को नामांकन वापसी के बाद उम्मीदवारों की सूचना देते हुए बताया कि झज्जर जिले के सभी चार विधानसभा क्षेत्रों में अब 58 उम्मीदवार मैदान में रह गए है। सभी उम्मीदवारों को संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों ने भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार चुनाव चिह्न भी जारी कर दिए है। बहादुरगढ़ के लिए 17 उम्मीदवार, बादली के लिए 15, झज्जर (अजा) के लिए 9 तथा बेरी विधानसभा क्षेत्र के लिए 17 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में चार उम्मीदवारों ने लिए नामांकन लिया वापस
बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी तरुण पावरिया ने बताया कि सोमवार को चार उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए और 17 राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, पंजीकृत दल व निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव निशान जारी कर दिए गए। बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी से आशीष, इंडियन नेशनल लोकदल से नफे सिंह राठी, भारतीय जनता पार्टी से नरेश कौशिक, इंडियन नेशनल कांग्रेस से राजेंद्र सिंह जून, आम आदमी पार्टी से अनिता, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से किशन लाल पांचाल, शिवसेना से नवल नवीन, सोशलिस्ट यूनिट सेंटर ऑफ इंडिया से भारत, राष्ट्रीय एकता मंच पार्टी से रामू प्रजापति, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से वेदप्रकाश, जननायक जनता पार्टी से संजय दलाल, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जगदीश, देवदत्त, प्रवीण कुमार, मनदीप, वीरेंद्र व सुनील कुमार अब चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन

बादली विधानसभा से पांच उम्मीदवारों ने लिए नामांकन वापस
बादली विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम विशाल कुमार ने बताया कि सोमवार को पांच उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने के बाद 15 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। इनमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व क्षेत्रीय दलों के चार, पंजीकृत राजनीतिक दल (मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व क्षेत्रीय दलों के अतिरिक्त) के पांच व निर्दलीय छह उम्मीदवार है। बादली विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से ओमप्रकाश धनखड़, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से कुलदीप वत्स, बहुजन समाज पार्टी से प्रदीप रईया, इंडियन नेशनल लोकदल से महाबीर गुलिया, राष्ट्रीय जनता पार्टी से नरेश पाल, जय महाभारत पार्टी से मंजीत खुड्डन, जननायक जनता पार्टी से संजय कबलाना, दलित शोषित पिछड़ा वर्ग अधिकार दल से सुखबीर प्रजापति, आम आदमी पार्टी से सुरेंद्र नागल, निर्दलीय धर्मपाल, रमेश आचार्य, विनोद कुमार, वीरेंद्र सप्लायर, सतेंद्र, संदीप गुलिया उम्मीदवार मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झज्जर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 9 उम्मीदवार
झज्जर (अजा) विधानसभा क्षेत्र की रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम शिखा ने बताया कि सोमवार को चार उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने के बाद 9 उम्मीदवार मैदान में बचे है। इनमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के चार प्रत्याशी जोकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से गीता भुक्कल, इंडियन नेशनल लोकदल से जोगेंद्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी से राकेश कुमार, बहुजन समाज पार्टी से रामधन, पंजीकृत राजनीतिक दल (मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के अतिरिक्त) लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से अजय तंवर व जननायक जनता पार्टी से नसीब, निर्दलीय उम्मीदवार मनफूल सिंह, संदीप व सुनील कुमार है।

बेरी विधानसभा क्षेत्र से 17 उम्मीदवार मैदान में
बेरी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. राहुल नरवाल ने बताया कि सोमवार को दो उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लेने के बाद 17 उम्मीदवारों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। बेरी विधानसभा से नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के अजय अहलावत एडवोकेट, इंडियन नेशनल लोकदल के ओम पहलवान, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के डा. रघुबीर सिंह कादियान, बहुजन समाज पार्टी के रमेश दलाल, भारतीय जनता पार्टी के विक्रम कादियान, जय महाभारत पार्टी के अनिल, आम आदमी पार्टी के अश्वनी दुल्हेड़ा, जननायक जनता पार्टी के उपेंद्र कादियान, निर्दलीय देवेंद्र धरतीपुत्र, एसपी से नर सिंह कुकु, भासपा (ए) से पवन भारतीय, एसयूसीआई से रवि अहलावत एडवोकेट, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से राहुल, निर्दलीय विजय, शिव कुमार रंगीला, शीला व सुनील दलाल उम्मीदवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed