Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dr. Tulsi has been raising awareness about cancer for the past three years.

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन साल से लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक कर रही डॉ. तुलसी

Mon, 29 Sep 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 29 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dr. Tulsi has been raising awareness about cancer for the past three years.
28jjrp21- डॉ. तुलसी
झज्जर। देश में कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। इसके प्रति जागरूकता और समय से पता लगने पर इसे रोका जा सकता है। इसके लिए पिछले तीन साल से डॉ. तुलसी लोगों को जागरूक करने का काम कर रही हैं। खास तौर पर ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) वैक्सीन को लेकर स्कूली छात्राओं को बता रही हैं। वैक्सीन लगने से बच्चेदानी के कैंसर से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


डाॅ. तुलसी ने 2019 में संस्था की शुरुआत बहादुरगढ़ से की। कोरोना के बाद उन्होंने झज्जर जिले से कैंसर जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की। वह प्रीवेंशन ओंकोलॉजी, साइको ओंकोलॉजी और ओंकी न्यूट्रीशियस में पीएचडी हैं। उन्होंने बताया कि हमें कैंसर का पता तीसरी और चौथी स्टेज में पता चलता है, लेकिन तब तक उम्मीद टूट चुकी होती है।
विज्ञापन

बताया कि कई मामलों में कैंसर से मौत होने के बाद ही लोगों को पता लग पाता है, ऐसे में हमारा प्रयास है कि शुरुआत या फिर पहली और दूसरी स्टेज पर ही इसका पता लग सके और इलाज समय पर मिल सके। इसके लिए संस्था की तरफ से प्रशासन के साथ मिलकर स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। फिलहाल झज्जर जिले के अलावा रोहतक, पानीपत, गुरुग्राम में यह कार्यक्रम चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा वह देश अन्य राज्यों में भी जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती हैं। खास तौर पर स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों को जानकारी दी जाती है ताकि वह अपने माता-पिता को इसके बारे में बताए। उनका मानना है कि हम बेटी की शादी पर लाखों खर्च कर देते हैं। यदि उसे सही समय 11 से 40 साल की उम्र में एचपीवी की वैक्सीन लग जाए तो उसे बच्चेदानी के मुख के कैंसर से बचाया जा सकता है।
यह माता-पिता के लिए अपनी बेटी के लिए सबसे बड़ा तोहफा होगा। इसी प्रकार 15 से 20 साल के लड़कों को भी यह वैक्सीन लगती है। संस्था हर साल एक लाख बच्चियों, महिलाओं को इसके बारे में जागरूक कर रही है। संस्था ने उच्चतर शिक्षा निदेशालय के साथ भी एमओयू किया है, जिसके तहत हर साल 50 हजार बच्चों व 30 हजार माताओं को जागरूक करने का काम किया जाएगा।



मिसेज इंडिया से सामाजिक कार्यकर्ता का सफर

डॉ. तुलसी कुमारी 2018 ने तीन अवार्ड जीते। इसमें पहला सुपर माता ग्वालियर, उसके बा मिसेज एमपी फर्स्ट रनरअप और उसके बाद मिसेज इंडिया का खिताब जीता। उन्होंने कहा कि इस प्लेटफार्म के बाद उनको लोग जानने लगे। इससे उनको इस अभियान के बारे में लोगों को बताने में ज्यादा आसानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed