{"_id":"5904e8df4f1c1b9a60c0beab","slug":"document-verification-lady-teacher-with-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":" बच्चाों के साथ्ा डाक्यूमेंट जांच कराने पहंुची महिला टीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चाों के साथ्ा डाक्यूमेंट जांच कराने पहंुची महिला टीचर
अमर उजाला/ब्यूराो/बहादुरगढ़/झज्जजर
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
अपने बच्चाों के साथ्ा पहंुची महिला अध्यापक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवचयनित जेेबीटी को ज्वाइनिंग के लिए अभी सोमवार तक इंतजार करना होगा। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद अब मेडिकल पर पेंच फंस गया है। तीन दिन की सरकारी छुट्टी के चलते सामान्य अस्पताल में अब मेडिकल ऑफिसर सोमवार को ही आएंगे। इसके बाद ही नवचयनित जेबीटी का मेडिकल सर्टिफिकेट बनेगा और ज्वाइनिंग का रास्ता साफ होगा।
लघु सचिवालय में छुट्टी के बावजूद शनिवार को गहमागहमी का माहौल रहा। हो भी क्यों न, आखिर तीन साल के लंबे इंतजार के बाद जेबीटी को ज्वाइनिंग दी जा रही है। ज्वाइनिंग के लिए जिलेभर के 113 जेबीटी के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था। डीईईओ कार्यालय में दो कमेटियों द्वारा डॉक्यूमेंट की जांच की जा रही थी। जो खामियां डॉक्यूमेंट में मिल रही थी, उनसे जेबीटी को अवगत कराया जा रहा था। शनिवार को अधिकांश जेबीटी ने अपने कागजात डीईईओ की कमेटियों के पास जमा करवा दिए। इसके बाद अब वेरिफिकेशन का काम भी निपटा लिया गया है। ऐसे में मेडिकल होने के बाद सोमवार को नवचयनित जेबीटी को ज्वाइनिंग मिल जाएगी।
बच्चों के साथ पहुंची महिला टीचर
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए काफी संख्या में पहुंची महिला टीचर अपने बच्चों के साथ पहुंची। डीईईओ कार्यालय के बाहर महिला टीचर फर्श पर ही अपने बच्चों को साथ लेकर बैठी दिखी। जिन टीचरों को कमेटी द्वार बुलाया जा रहा था, वे बच्चों को दूसरी महिला अध्यापकों के पास छोड़कर कागजात की जांच करवाने पहुंच रही थी।
विज्ञापन
वर्जन
डॉक्यूमेंट वेरिफकेशन के लिए दो कमेटियों का गठन किया गया है। अधिकांश जेबीटी ने अपने डॉक्यूमेंट की जांच करवा ली है। मेडिकल सर्टिफिकेट आने के बाद इनको ज्वाइनिंग दी जाएगी। कार्यालय वेरिफिकेशन के लिए रविवार को भी खुला रहेगा।
-वीपी दौलता, डीईईओ, झज्जर।