फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Do not remove the contract in two days, women did the commotion, imposed jam, jhajjar news

दो दिन में ठेका नहीं हटा तो महिलाओं ने किया हंगामा, लगाया जाम

Fri, 21 Apr 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Fri, 21 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। परशुराम मार्ग पर बना शराब ठेका दो दिन में नहीं हटने पर महिलाओं ने हंगामा किया। शुक्रवार की शाम फिर से महिलाएं ठेके के खिलाफ सड़क पर उतर आई। महिलाओं ने ठेके के बाहर खूब हंगामा किया, सड़क पर जाम तक लगा दिया। महिलाओं को शांत कराने में पुलिस प्रशासन के भी पसीने छूट गए। ठेकेदार ने लिखित में आश्वासन के बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे महावीर पार्क, हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर-7 के काफी संख्या में लोग ठेके के बाहर आ गए। इन लोगों में महिलाओं की संख्या बेहद ज्यादा थी। गुस्साई महिलाओं ने ठेके पर कर्मचारियों को खूब खरी खोटी सुनाई और ठेके को यहां से हटाने पर अड़ गई। इतना ही नहीं महिलाओं ने ठेके के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। महिलाओं ने कहा कि इस ठेके के लगभग 100 मीटर के एरिया में 3 मंदिर हैं। पास ही सब्जी मंडी भी है इसलिए महिलाओं का यहां से आना-जाना लगा रहता है। मगर जब से यहां शराब का ठेका खुला है, तब से माहौल बिलकुल बिगड़ गया है। शराबी किस्म के लोग खड़े रहते हैं, महिलाओं के लिए यह रास्ता सुरक्षित नहीं रहा। इसे यहां से हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि पहले यहां एक ठेका खुला, इसके बाद दो बूथों में और शराब की दुकानें खोलने की तैयारी चल रही है। पहले भी कई बार आकर संचालक को ठेका यहां से हटाने की बात कही थी, मगर वह नहीं माना। यह सब कतई बर्दाश्त नहीं होगा। प्रशासन यहां से शीघ्र से शीघ्र ठेके को हटवाए, अन्यथा वे इसे उखाड़ फेंकेंगी। हंगामे की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का खूब प्रयास किया, मगर बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखित में मिला आश्वासन
महिलाओं के विरोध के आगे ठेका संचालक भी पीछे हटते दिखाई दिए। ठेका संचालक ने महिलाओं को लिखित में सुरक्षा की दृष्टि से यहां सीसीटीवी कैमरे लगाने, बाहर एक भी रेहड़ी न खड़ी होने देने, शराब न पिलाने, लाइटों का बंदोबस्त करने आदि का आश्वासन दिया। तीन बूथों की जगह केवल एक ही बूथ में ठेका चलाने की भी बात कही। लिखित में आश्वासन मिलने के बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हो पाया और वे वापस चली गई। करीब डेढ़ घंटे हालात बिगड़े रहने के बाद जाम खुला तो पुलिस और राहगीरों को राहत मिली।


तीसरी बार हुआ प्रदर्शन
इससे पहले ठेके के बाहर दो बार महिलाएं प्रदर्शन कर चुकी हैं। गत रविवार को महिलाओं ने ठेके के बाहर खूब हंगामा किया था। तब ठेका संचालक ने दो दिन का समय मांगा था। इस समयावधि में ठेका न हटाए जाने पर बुधवार को महिलाओं ने फिर से यहां हंगामा कर दिया। फिर भी ठेका नहीं हटा तो शुक्रवार को महिलाओं ने यहां जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed